Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
देशविदेश

भारतीयों का विदेशी प्यार : 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 30 नवम्बर 2023, न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख 40 हजार से अधिक छात्र वीजा जारी किए हैं। विभाग ने कहा कि अमेरिकी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय छात्र देश की अर्थव्यवस्था में सालाना 38 अरब डॉलर तक योगदान देते हैं। सितंबर 2023 तक एक साल में छह लाख से अधिक छात्र वीजा जारी किए गए जो वित्त वर्ष 2017 के बाद से सबसे अधिक है। जून-अगस्त 2023 के मुख्य छात्र वीज़ा सीजऩ के दौरान, भारत भर में कांसुलर अधिकारियों ने एफ, एम और जे श्रेणियों में 95,269 वीज़ा जारी किए। यह इसी समय सीमा के दौरान 2022 की तुलना में 18 प्रतिशत की वृद्धि है।

ओपन डोर्स रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, 2009/10 के बाद पहली बार भारत अमेरिका में अंतर्राष्ट्रीय स्नातक छात्रों के दाखिले के मामले में चीन से आगे निकल गया। भारतीय स्नातक छात्रों की संख्या 63 प्रतिशत बढक़र 1,65,936 हो गई। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 64 हजार छात्रों की वृद्धि है जबकि भारतीय स्नातक छात्रों की संख्या में भी 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

2023 के संघीय वित्तीय वर्ष में विदेश विभाग ने लगभग रिकॉर्ड स्तर पर गैर-आप्रवासी वीज़ा जारी किए वैश्विक स्तर पर एक करोड़ से अधिक, और आधे अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों ने पहले से कहीं अधिक गैर-आप्रवासी वीज़ा जारी किए। बयान में कहा गया है कि इसके अतिरिक्त, अमेरिकी दूतावास ने व्यापार और पर्यटन के लिए लगभग 80 लाख आगंतुक वीजा जारी किए, जो 2015 के बाद से किसी भी वित्तीय वर्ष की तुलना में अधिक है।

अंतर्राष्ट्रीय आगंतुकों ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 239 अरब डॉलर का योगदान दिया और अनुमानित 95 लाख अमेरिकी नौकरियों में मदद दी। विभाग ने कहा कि अस्थायी और मौसमी श्रमिकों को रिकॉर्ड तोड़ चार लाख 42 हजार वीजा जारी किए गए, जिससे कृषि और अन्य क्षेत्रों में श्रमिकों की आवश्यकता को संबोधित किया गया, जहां बहुत कम अमेरिकी श्रमिक उपलब्ध हैं।

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि भारत से वीजा जारी करने के लिए प्रतीक्षा समय को कम करने के लिए अमेरिका कर्मचारियों की संख्या बढ़ा रहा है और नए वाणिज्य दूतावास खोल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि दूतावास के चालू कैलेंडर वर्ष में सामान्य से 10-15 प्रतिशत अधिक वीजा जारी करने की संभावना है, और हाल के सप्ताहों में भारत में जारी किए गए वीजा की संख्या भी एक तिहाई बढ़ गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!