Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डदेहरादून

सब्जियों की आसमान छूती कीमतों को देखते हुए अब सस्ती दरों पर सब्जी उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल वैन का होगा संचालन 

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जुलाई 2023, शनिवार, देहरादून। टमाटर समेत सब्जियों की आसमान छूती कीमतों को देखते हुए इन पर नियंत्रण के लिए अब शासन सक्रिय हो गया है। इस क्रम में कृषि सचिव दीपेंद्र चौधरी ने निर्देश दिए हैं कि राज्य में सभी मंडी क्षेत्रों में सस्ती दरों पर सब्जी उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल वैन का संचालन किया जाए। साथ ही मंडी क्षेत्रों में कियोस्क भी लगाए जाएं। उन्होंने टमाटर, आलू, प्याज सहित अन्य सब्जियों का उत्पादन करने वाले क्षेत्रों में कोल्ड स्टोर स्थापित करने के लिए भी निर्देशित किया। कृषि सचिव चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अधिकारियों के साथ आमजन को किफायती दरों पर सब्जियां उपलब्ध कराने के संबंध में विमर्श किया।

सचिव चौधरी ने कहा कि टमाटर, आलू, प्याज जैसी मुख्य सब्जियों के दाम पर नियंत्रण आवश्यक है। इसके लिए सबसे बेहतर विकल्प यही है कि मोबाइल वैन संचालित कर जनता को किफायती दरों पर सब्जियां उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही मंडी क्षेत्रों में इसके लिए कियोस्क भी लगाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में त्यूणी, चकराता समेत कई क्षेत्रों से टमाटर की आपूर्ति मंडियों में होती है। ऐसे क्षेत्रों में फसल को खराब होने से बचाने के लिए कोल्ड स्टोर स्थापित करने से किसानों को फायदा मिलने के साथ ही आमजन के लिए उचित दर पर टमाटर की उपलब्धता बनी रहेगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रदेश में कृषक उत्पादक संगठनों व स्वयं सहायता समूहों को प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित कर फसल की आमद के समय टमाटर, प्याज आदि की प्यूरी बनाने को प्रोत्साहित किया जाए।

इससे वर्षाकाल में टमाटर की आपूर्ति की कमी को प्यूरी से पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने बोर्ड के निर्माण खंड द्वारा मंडी क्षेत्रों में किए जा रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने को भी कहा। बैठक से उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के प्रबंध निदेशक आशीष भटगाईं, उपमहाप्रबंधक निर्मला बिष्ट व विजय थपलियाल, विधि अधिकारी मोहम्मद इमरान, कृषि उत्पादन मंडी समिति देहरादून के निरीक्षक अजय डबराल जुड़े।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!