Breaking News :
>>कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन>>जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर>>मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार>>उत्तराखंड जल्द बनेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य, कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव- डॉ. धन सिंह रावत>>सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी>>मुख्यमंत्री धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड : ‘हरियाली भी, बुलडोजर भी’>>दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित>>राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षा : रेखा आर्या>>फ्रिज में रखा गूंथा आटा कितना सुरक्षित ? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज>>पलटन बाजार में कपड़ों के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख>>‘श्रेक 5’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 30 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव>>किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को लेकर तैयारियां तेज, हरिद्वार में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम>>एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत>>कांटली : उत्थान, अब पलायन………..>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

पूर्व सैनिक के साथ मारपीट पर गौरव सैनानी एसोसिएशन एसएसपी देहरादून से मिला

उत्तराखंड एक सैनिक बाहुल्य प्रदेश है, सैनिकों के साथ अन्याय कभी मंजूर नहीं होगा : एसएसपी देहरादून

गौरव सैनानी एसोसिएशन अब किसी भी पूर्व सैनिक, वीर नारी एवं सेना में सेवारत सैनिक के साथ अन्याय नहीं होने देगा : अध्यक्ष महावीर सिंह राणा

आकाश ज्ञान वाटिका, 06 जुलाई 2023, गुरूवार, देहरादून। गुरूवार, 6 जुलाई 2023 को गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर को मिला, जिसमें कल ही क्लेमैनटाउन निवासी पूर्व सैनिक धन सिंह फर्त्याल के साथ हुई मारपीट व मुकदमा पर एसोसिएशन ने बातचीत की। इस दौरान दोनों पक्षों द्वारा मारपीट की गलती सामने आयी, फिर भी एसएसपी देहरादून ने भरोसा दिलाया कि इस मामले को जल्दी ही सुलझाया जायेगा।

विदित रहे कि बुधवार, 05 जुलाई 2023 को गौरव सैनानी एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा ने पूर्व सैनिक धन सिंह फर्त्याल की पत्नी से मामले का संज्ञान लिया और जल्दी ही निवारण का आश्वासन दिया। इस मामले के अलावा गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड ने एसएसपी देहरादून को अवगत कराया कि देहरादून में आये दिन पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं सेना में सेवारत सैनिको के साथ धोखाधड़ी मामले सामने आ रहे हैं। अध्यक्ष महावीर सिंह राणा ने एस.एस.पी. साहब को बताया कि सेना के सेवारत जवानों के साथ जमीन खरीदने, बेचने व भवन निर्माण के कार्यों में आये दिन प्रोपर्टी डीलरों, ठेकेदारों व भू- माफियाओं द्वारा पैसा लेने के बाद भी कई धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ रहे हैं जो कि वीर नारियों, सेवारत सैनिकों व पूर्व सैनिकों के साथ बहुत बड़ा धोखा है। गौरव सैनानी एसोसिएशन आये दिन ऐसे मामलों पर संज्ञान लेकर न्याय दिलाने का पूरा काम कर रहा है।

एक सैनिक व पूर्व सैनिक देश की सरहदों पर रहकर अपनी पूरी जिंदगी की कमाई घर बनाने के प्लाट पर लगा देते हैं, उसी में ऐसे धोखेबाज लोग उन्हें लूट रहे हैं और एक सैनिक व पूर्व सैनिक को डरा धमका रहे हैं, लेकिन अब गौरव सैनानी एसोसिएशन ऐसे नहीं होने देगा और संगठन ऐसे लोगों के खिलाफ खुलकर विरोध करेगा। आज एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर द्वारा कहा गया कि वे हमेशा सैनिकों व पूर्व सैनिकों के हितैषी हैं, आगे भी गौरव सैनानी एसोसिएशन जिस भी वीर नारी, जवान व पूर्व सैनिक के धोखाधड़ी मामले पर संज्ञान लेगा, हमारा प्रशासन आपका पूरा सहयोग करेंगा। उत्तराखंड एक सैनिक बाहुल्य प्रदेश है सैनिकों के साथ अन्याय कभी मंजूर नहीं होगा। गौरव सैनानी एसोसिएशन ने एसएसपी देहरादून का तहे दिल से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

आज इस बैठक में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनवर सिंह रौथाण, गिरीश जोशी, चौधरी विक्रम सिंह, विरेन्द्र कंडारी, रामेश्वर राणा, विक्रम कंडारी इत्यादि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!