Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
फिल्म-जगतमनोरंजन

‘बागी 4’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 11 अगस्त 2025, मुम्बई। टाइगर श्रॉफ के चाहने वालों का लंबा इंतज़ार खत्म हो गया है। एक्शन और रोमांच से भरपूर ‘बागी’ फ्रैंचाइज़ी की चौथी किस्त का टीज़र 11 अगस्त को लॉन्च कर दिया गया। करीब 1 मिनट 49 सेकंड के इस वीडियो में टाइगर अपने दुश्मनों पर बिना किसी रहम के कातिलाना वार करते नज़र आ रहे हैं। उनका आक्रामक अंदाज़ और तेज़तर्रार मूव्स दर्शकों में जोश भर देते हैं।

शुरुआत से ही रोंगटे खड़े कर देने वाला माहौल
टीज़र की शुरुआत टाइगर के दमदार डायलॉग— “जरूरत और जरूरी में फर्क होता है”—से होती है। इसके बाद स्क्रीन पर हथियारों की चमक और जबरदस्त फाइट सीक्वेंस छा जाते हैं। हर फ्रेम में टाइगर की गुस्से से भरी आंखें और बेजोड़ एक्शन स्किल्स, फिल्म को लेकर उत्सुकता को दोगुना कर देते हैं।

खलनायक के रूप में संजय दत्त का जलवा
टीज़र में संजय दत्त एक खतरनाक विलेन के रूप में नज़र आते हैं, जिनके साथ टाइगर की भिड़ंत देखने लायक है। वहीं, सोनम बाजवा अपनी स्क्रीन प्रेज़ेंस से ग्लैमर और एक्शन दोनों का तड़का लगाती हैं। हरनाज संधू भी इस बार सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, बल्कि दमदार एक्शन के साथ सरप्राइज़ पैकेज बनकर उभर रही हैं।

रिलीज़ डेट और टीम
‘बागी 4’ का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ, सोनम बाजवा, संजय दत्त और हरनाज संधू अहम भूमिकाओं में हैं। यह एक्शन से भरपूर फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!