Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डदेहरादून

शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए उत्तराखंड पत्रकार महासंघ की जनपद देहरादून इकाई के चुनाव

कैलाश सेमवाल निर्वाचित हुए जिलाध्यक्ष एवं कृपाल सिंह बिष्ट बने महासचिव

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 10 मार्च 2024, देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी के कुशल नेतृत्व में जनपद देहरादून इकाई के दो पदाधिकारियों का चुनाव आज तहसील चौक स्थित एक होटल में चुनाव अधिकारी घनश्याम चन्द्र जोशी और सहायक चुनाव अधिकारी सुश्री टीना वैश्य की देखरेख में विधिवत मतदान के जरिए सम्पन्न हुआ। उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ की देहरादून जनपद इकाई के चुनाव में कैलाश सेमवाल जिलाध्यक्ष और कृपाल सिंह बिष्ट जिला महासचिव चुने गए।

मतदान में कुल 26 मतदाताओं ने मतपत्र के माध्यम से मतदान किया। मतगणना के पश्चात विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की गयी। जिलाध्यक्ष पद पर कैलाश सेमवाल चुने गए, उन्हें 14 मत प्राप्त हुए जबकि नरेश रोहिला को 12 वोट मिले।
जिलामहासचिव पद पर कृपाल सिंह बिष्ट विजयी रहे, उन्हें सर्वाधिक 20 और विपिन सिंह को 6 वोट मिले। दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी घनश्याम चन्द्र जोशी और सहायक चुनाव अधिकारी सुश्री टीना वैश्य ने केन्द्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी की उपस्थिति में जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। सभी सदस्यों ने दोनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके और पुष्प देकर सम्मान किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष कैलाश सेमवाल, जिलामहासचिव कृपाल सिंह बिष्ट के साथ ही विधिवत चुनाव कराने वाले चुनाव अधिकारी द्वय घनश्याम चन्द्र जोशी और सुश्री टीना वैश्य को शुभकामनायें दी। उन्होंने नवनिर्वाचित दोनों पदाधिकारियों से आशा की कि वे उत्तराखंड पत्रकार महासंघ को और मजबूत करेंगे तथा अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बीना उपाध्याय, प्रदेश संगठन प्रभारी सुशील चमोली, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक गुंसाई, प्रदेश सचिव सुभाष कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव मैथ्यू, पूर्व जिला महासचिव राकेश शर्मा सहित संगठन के पदाधिकारी/सदस्य मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!