Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी सविन बंसल ने सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

सीएम हेल्पलाईन मायने मेरी, हम सब अफसरों की, विभागों की हेल्पलाईन : डीएम

सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध करना ही है समाधान : डीएम

जनसुनवाई प्रणाली राज्य सरकार की प्राथमिकता; लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लम्बित शिकायतों का 2 दिन में निस्तारण करें विभाग

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 27 सितम्बर 2025, देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीनहीं की जाएगी। डीएम ने टाइमबार्ड करते हुए प्रकरण को 2 दिन के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी सविन बसंल ने कहा कि सीएम हेल्पलाईन मायने मेरी, हम सब अफसरों की विभागों की हेल्पलाईना। उन्होंने कहा कि कोई व्यथित, व्याकुल, परेशान जनमन हेल्पलाईन की ओर रूख करने वाला होगा, यह सोच दिमाग में रख संवेदनशीलता रखें सभी अधिकारी व कार्मिक। जिलाधिकारी ने विभागों की कई शिकायतें लम्बित रहने पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए, विभागों को 2 दिन के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए। डीएम ने एक-एक विभाग की पेंडिंग, टाइम बार्ड शिकायतें खुलवा-खुलवा के देखी।

जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई प्रणाली राज्य सरकार की प्राथमिकता में है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विभागों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर जो शिकायतें लम्बे समय से लम्बित दिखा रहा है, उन्हें 2 दिन के भीतर निस्तारित करें।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि वे निस्तारित शिकायतों की फीडबैक कॉल्स की रिपोर्ट भी देखें और संतुष्टिपूर्ण निस्तारण की पुष्टि करें। डीएम ने निर्देश दिए कि ऐसी शिकायतें जो बार-बार प्राप्त हो रही हैं, उन पर विशेष ध्यान देकर स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को वास्तविक राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन से जुड़ी शिकायतों को केवल औपचारिकता न मानकर गंभीरता से लें और निर्धारित समयावधि के भीतर कार्रवाई कर समाधान करें।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी शिकायत का समयबद्ध निस्तारण नहीं होता है तो संबंधित विभागीय अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा कि शिकायतों के निस्तारण की जानकारी सीधे पोर्टल पर दर्ज करें और संतुष्टि फीडबैक पर विशेष ध्यान दें।
उन्होंने सभी विभागों से लंबित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत करने को कहा तथा प्रत्येक माह प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम हेल्पलाईन में सर्वाधित लम्बित शिकायतें पुलिस विभाग 368, लोनिवि 252, यूपीसीएल 361, जल संस्थान 276, नगर निगम 358, लोनिवि 272, यूपीसीएल 242, जल संस्थान 203, एमडीडीए 177, पेयजल निगम 88, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण 50, यूटीयू 35, यूयूएसडीए 29, सिंचाई 29, नगर पालिका 20, जिला पंचायत 18, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड 15, प्राथमिक शिक्षा 14, भूलेख 13, वन विभाग 12 शिकायतें लम्बित है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी सहित समस्त सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!