Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी नैनीताल वंदना ने लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की

जनता एवं जनहित के जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करना सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका,14 जुलाई 2023, शुक्रवार, हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना ने लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण नियमित करें तथा भ्रमण की सूचना जनप्रतिनिधियों को भी देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा जनता एवं जनहित के जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सक्रिय होकर कार्य करें ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को समय से मिल सके। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े नि:शुल्क जाँच के विषय पर जानकारी दी गई कि चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा नि:शुल्क जाँचें की जाती हैं। नि:शुल्क करायी जाने वाली जाँचों की सूची एवं स्थल का नाम बोर्ड पर अंकित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए जिससे आम जनता को जाँचों की सूचनायें आसानी से मिल सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के चैक जिला कार्यालय को प्राप्त होने के पश्चात सम्बन्धित तहसीलों को प्रेषित किये जाते हैं। सम्बन्धित तहसीलों द्वारा चैक का भुगतान समय से न करने पर चैक की अवधि समाप्त होने पर लाभार्थी को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित तहसीलों को निर्देश दिये है कि आर्थिक सहायता के चैक 15 दिनों के भीतर लाभार्थी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में विधायक ने बताया कि सेन्चुरी पेपर मिल द्वारा काफी प्रदूषण होने के कारण आमजनजीवन प्रभावित हो रहा है। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी एवं प्रदूषण नियंत्रक को संयुक्त निरीक्षण कर 10 दिनों के भीतर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को खनन प्रभावित सड़क गोरा पड़ाव सड़क के सुधारीकरण हेतु लोनिवि को तत्काल डीपीआर बनाकर दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने आवारा पशुओं के लिए गौशाला निर्माण हेतु उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये हैं कि आवारा पशुओं के लिए ऐसी जगह चिन्हित की जाए जिस स्थान पर पशुओं को चारा, पानी आदि आसानी से मुहैया कराई जा सके। उन्होंने कहा वर्तमान में पंचायतों मे खुली बैठकों का आयोजन किया जा रहा है इन बैठकों में एससीपी योजना के अन्तर्गत एससीपी बाहुल्य क्षेत्र की सूची बीडीओ को उपलब्ध करायें तथा खुली बैठकों में एससीपी योजना के प्रस्ताव की डीपीआर तैयार कर टीएसी कराई जाए।

लालकुआँ क्षेत्र में वर्षाकाल मेें वन विभाग के डिपो से आने वाला पानी आवासीय कालोनी में जाने पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी व वन विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर समाधान के निर्देश दिये। लालकुआँ विधान सभा में विधायक निधि के अन्तर्गत 237 कार्यों में से 80 कार्य गतिमान है शेष कार्याें पर प्रस्ताव शीघ्र बनाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये, उन्होंने कार्यों की मानिटरिंग डीडीओ द्वारा नियमित की जायेगी।

बैठक में विधायक लालकुआँ डॉ० मोहन बिष्ट, प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार, अपरजिलाधिकारी अशोक जोशी, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मनीष सिंह, ज़िला उपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे, बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत ,लालकुआँ मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, गोलापार मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल सहित आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!