Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान ने जनपद देहरादून अवस्थिति शराब की दुकानों के अनुज्ञापियों साथ बैठक की

“किसी दुकान पर ओवर रेटिंग पाई जाती है तथा बैनर/पोस्टर चस्पा नहीं पाए जाने पर 1 लाख रूपये का अर्थदंड वसूला जाएगा” : जिला आबकारी अधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जून 2022, शुक्रवार, देहरादून। जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग की शिकायतों पर अभियान चलाने हेतु निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिलाधिकारी को शिकायत प्राप्त हुई कि ठेकेदार द्वारा सेल्समैन को वेतन न दिए जाने के कारण सेल्समैन के द्वारा ओवर रेटिंग की जा रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को जनपद अवस्थिति शराब की दुकानों के अनुज्ञापियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान ने अपने कार्यालय कक्ष में नगर के सभी अनुज्ञापियों के साथ बैठक कर जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में जारी ‘‘यहाँ ओवर रेटिंग नहीं होती है” के फ्लैक्स को अपने-अपने दुकानों में अनिवार्य रूप से सुस्पष्ट तरीके से चस्पा करने के निर्देश दिए। बैनार चस्पा न होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध 1 लाख रूपये का अर्थदंड की कार्यवाही की जाएगी। दुकानों पर ओवर रेटिंग न की जाए इसके लिए अपने सेल्समैन को समझाए तथा दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन को समय पर वेतन देने को कहा। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शराब की किसी भी दुकान पर मुद्रित मूल्य से अधिक पर शराब विक्रय न की जाए। यदि किसी दुकान पर ओवर रेटिंग पाई जाती है तथा बैनर/पोस्टर चस्पा नहीं पाए जाने पर 1 लाख रूपये का अर्थदंड वसूला जाएगा। उन्होंने सभी दुकानदारों को चेतावनी दी कि अपने यहाँ कार्यरत सभी कार्मिकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित करेंगे कि मुद्रित मूल्य से अधिक पर शराब /बीयर की बिक्री न करें। साथ ही कहा कि विभाग द्वारा निरंतर रूप से छापेमारी अभियान जारी है।

बैठक में शराब अनुज्ञापी भुवन चंद जोशी, प्रवीण मल्होत्रा, करीमन कुमार, आनंद आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!