Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डचमोली

भ्रष्टाचार पर सख्त हुई धामी सरकार, बदरी-केदार मंदिर समिति के सदस्य आशुतोष डिमरी के मामले में पुलिस को सौंपी विशेष जाँच

गोपेश्वर/देहरादून। भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए प्रदेश सरकार ने श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के सदस्य आशुतोष डिमरी द्वारा समिति से लिए गए लाखों रूपए के विज्ञापनों की विशेष जांच के आदेश दिए हैं। जांच चमोली के पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह को सौंपी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवभूमि भैरव वाहिनी के केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव आदि को पत्र भेज कर बीकेटीसी के सदस्य आशुतोष डिमरी को गलत तरीके से विज्ञापन जारी किए जाने की शिकायत की थी। उन्होंने शिकायत की थी कि प्रदेश सरकार ने डिमरी को बीकेटीसी में सदस्य नामित किया है। बीकेटीसी के एक्ट के अनुसार सदस्य लोकसेवक की परिधि में आते हैं। किंतु डिमरी ने सदस्य रहते हुए और इससे पूर्व भी अपने दो समाचार पत्रों के नाम पर बीकेटीसी से करीब तीस लाख रुपए के विज्ञापन लिए हैं। कई विज्ञापनों में विभागीय आदेश तक नहीं हैं। एक सप्ताह के भीतर ही कई – कई विज्ञापन लिए गए हैं।

भैरव वाहिनी के अध्यक्ष संदीप खत्री ने इसे भ्रष्टाचार का बड़ा मामला बताते हुए प्रकरण की सक्षम स्तर से जांच की मांग की थी। सूत्रों के अनुसार प्रदेश सरकार ने आस्था के धामों बद्रीनाथ और केदारनाथ की प्रतिष्ठा को देखते हुए प्रकरण की जांच के लिए गृह विभाग को आदेशित किया। गृह विभाग ने चमोली के पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह को इसकी जांच सौंपी है। पुलिस ने जांच शुरू भी कर दी है।

इस प्रकरण के बाद बीकेटीसी एक बार फिर विवादों के घेरे में है। बीकेटीसी में पूर्व में कई मामलों में गड़बड़ियों की खबरें सामने आती रहीं हैं। इसी वर्ष यात्रकाल के शुरु में धामों में क्यूआर कोड लगाने वाला मामला भी काफी चर्चाओं में रहा था। बीकेटीसी द्वारा इस प्रकरण की पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। चमोली पुलिस द्वारा इस मामले की भी जांच की जा रही है। इन प्रकरणों की पुलिस जांच के बाद बीकेटीसी में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!