Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
देश

सिलेंडर 30.50 रुपए सस्ता हुआ, हवाई ईंधन के दाम भी घटे, टोल टैक्स दरें बढ़ी, जानें कब से लागू होंगी नई किमतें…

नई दिल्ली। नए फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन राहत देने वाली खबर मिली है। 19kg कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत कम कर दी गई है। OMCs ने प्रति सिलिंडर 30.50 रुपए घटाए हैं। नई कीमत आज से ही लागू होगी। पिछले तीन महीनों से दाम बढ़ रहे थे। अब दाम बढ़ने के ट्रेंड पर ब्रेक लग गया है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम में अभी तक कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले मार्च में रुपए 25.50 प्रति सिलिंडर की कीमत बढ़ी थी. फरवरी में भी 14 रुपए और जनवरी में 1.50 रुपए दाम बढ़े थे।

इसके अलावा OMCs हवाई ईंधन के दाम भी घटाए हैं।कीमतों में क़रीब रु 502.91/किलो लीटर की राहत दी गई है। पिछले महीने 624.37/ किलो लीटर के हिसाब से दाम बढ़े थे. ईंधन की नई दरें भी आज से लागू होंगी।

देखें सिलेंडर की नई कीमतें-
डोमेस्टिक एयरलाइन के लिए ATF प्राइज
आज से नई दरें लागू होने की चर्चाओं के बीच अभी तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं आया है।
सड़क परिवहन मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्गो पर टोल टैक्स आज से टोल टैक्स बढ़ाया है। टैक्स की दरों में 5 से 20 रुपए तक की वृद्धि होगी। कार , जीप , वैन के वन वे ट्रिप में टैक्स नहीं बढ़ा। लेकिन वापसी में 5 रुपए बढ़ाया गया। बस, ट्रक और भारी वाहनों के लिए टैक्स रेट बढ़ाए गए हैं। नई वित्तीय वर्ष में हाईवे पर टोल वसूली की बढ़ी हुई दरें चुनाव आचार संहिता के चलते फिलहाल लागू नहीं होगी। इससे हाइवे पर सफर करने वालों को बड़ी राहत मिली है। अब आचार संहिता हटने के बाद ही टोल की दरों में बदलाव के आसार हैं।

NHAI और स्टेट हाइवे के टोल बूथों से गाड़ी निकलना महंगा होगा। इन टोल बूथों पर 5 से 10% तक टोल टैक्स बढ़ाया।

जयपुर में हाईवे पर टोल बूथों पर टोल का रेट बढ़ा दिया गया है। कार चालकों के लिए 5 रुपए से लेकर 10 रुपए तक बढ़ा। रिंग रोड दक्षिण पर अभी हिंगोनिया टोल पर 60 से 65 रुपये हुआ टोल। सीतारामपुरा टोल पर 55 से बढ़कर 60 रुपए हुआ टोल। चंदलाई टोल पर कार का 110 से बढ़कर 120 रुपए हुआ टोल।जयपुर- आगरा, जयपुर-दिल्ली टोल टैक्स और जयपुर -अजमेर बाइपास पर टोल की रेट अभी नहीं बढ़ेगी।इन बाइपास पर टोल की रेट जून-जुलाई के बाद से रिवाइज होंगी। NHAI द्वारा 95 में से 30 टोल बूथ पर बढ़ाया टोल टैक्स। प्रदेश के स्टेट हाईवे पर भी टोल के रेट बढ़ाए गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!