Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
सम्पादकीय

कांग्रेस ने आरक्षण का दांव चला

कांग्रेस पार्टी ने हैदराबाद की कार्य समिति की बैठक में आरक्षण का दांव चला है। सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण का बिल लाया जाए और उसे कानून बनाया जाए। इससे पहले कार्य समिति की बैठक के पहले दिन यानी शनिवार को कांग्रेस ने आरक्षण को लेकर एक प्रस्ताव मंजूर किया, जिसमें आरक्षण की सीमा बढ़ाने की मांग की गई है। इस बीच एक और दिलचस्प खबर यह है कि पुणे में संघ के सभी संगठनों की समन्वय बैठक हुई थी, जिसमें संघ ने महिलाओं की भूमिका बढ़ाने की बात कही।

तभी यह सवाल है कि क्या संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल आने जा रहा है? ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस को इसका अंदाजा है कि सरकार महिला आरक्षण बिल ला सकती है। इसलिए पहले ही सोनिया गांधी ने यह दांव चल दिया। अब अगर सरकार बिल लाती है तो उसका श्रेय कांग्रेस को भी मिलेगा। कांग्रेस यह भी कह रही है कि मनमोहन सिंह की सरकार ने 2011 में महिला आरक्षण का बिल राज्यसभा से पास कराया था। उसी बिल को सरकार लोकसभा से पास करा सकती है। लेकिन यह संभव है कि अगर महिला बिल आए तो उसमें आरक्षण के भीतर ओबीसी, एससी, एसटी के लिए आरक्षण की व्यवस्था की जाए।

इसके लिए बिल को बदलना होगा और अगर बिल बदला जाएगा तो उसे दोनों सदनों से पास कराना होगा। बहरहाल, जो हो लेकिन इस बात की संभावना बढ़ गई है कि महिला आरक्षण का बिल विशेष सत्र में आ सकता है। कांग्रेस ने आरक्षण की सीमा बढ़ाने का दांव भी चल दिया है ताकि अगर सरकार ओबीसी जातियों के वर्गीकरण पर आई जस्टिस रोहिणी आयोग की रिपोर्ट पर चर्चा कराती है या उसके आधार पर आरक्षण के भीतर आरक्षण का प्रावधान करती है तो कांग्रेस उसका भी श्रेय ले सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!