Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के आईएसबीटी समेत सभी बस अड्डों के आसपास हो रहे अतिक्रमण पर जताई नाराजगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 नवम्बर 2022, शनिवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के आईएसबीटी समेत प्रदेश के सभी बस अड्डों के आसपास हो रहे अतिक्रमण पर गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिक्रमण हटाने के लिए थाने व चौकी प्रभारियों को जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने जिलाधिकारी सोनिका को भी ताकीद किया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते ही आईएसबीटी के विस्तारीकरण की योजना पर काम किया जाए।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को राज्य सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और परिवहन मंत्री चंदन रामदास भी उपस्थित थे। उन्होंने प्रदेश केआईएसबीटी व बस अड्डों  में जनसुविधाओं के दृष्टिगत हर संभव व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा किराज्य में आने वाले समय में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य के आईएसबीटी के विस्तारीकरण के लिए भी योजना बनानी होगी। 

मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी देहरादून की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि इसमें यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। आईएसबीटी में आवश्यक सुविधाओं को और विस्तार दिया जाए। इसके लिए उन्होंने कार्य योजना बनाने को कहा।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जहां आईएसबीटी बनाए जाने प्रस्तावित हैं, उनके लिए स्थान चिन्हित कर लिए जाएं। ऐसे स्थान यात्रियों के लिए भी आवागमन की दृष्टि से सुविधाजनक होने चाहिए और भूमि की भी पर्याप्त उपलब्धता रहे। उन्होंने इस संबंध में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की योजना बनाने को कहा। उन्होंने सुझाव दिया कि बस अड्डों पर पर्वतीय उत्पादों के विपणन की व्यवस्था भी मॉडल रूप में की जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!