Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
खेल-जगत

आईपीएल 2024 : 59वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस होगी आमने-सामने 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेगी दोनों टीमें

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 10 मई 2024, अहमदाबाद। आईपीएल 2024 के 59वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ है। गुजरात की टीम को अपने आखिरी मैच में आरसीबी से हार झेलनी पड़ी थी। गुजरात की टीम मौजूदा समय में अंक तालिका पर आखिरी पायदान पर मौजूद है। दूसरी तरफ सीएसके की टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। सीएसके ने अपना आखिरी मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ जीता था। अब दोनों ही टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक-दूसरे से भिड़ेगी। आइए जानते हैं अहमदाबाद की पिच बॉलर्स या बैटर्स किसके हक में होगी?

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के मुफीद मानी जाती है। गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से कनेक्ट करती है और बैटर्स को शॉट लगाने काफी आसान रहता है। हालांकि, बाउंड्री बड़ी होने की वजह से इस मैदान पर स्पिनर्स विकेट निकालने में सफल रहते हैं। साथ ही स्पिनर्स को पिच से थोड़ी बहुत मदद भी मिलती है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ने आईपीएल के कुल 32 मैचों की मेजबानी की है, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली 14 टीमों ने जीत हासिल की, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली 18 टीम ने जीत दर्ज की। पहली पारी का औसत 171 का रहा।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साल 2023 में सबसे उच्चतम स्कोर गुजरात बनाम मुंबई के मैच में बना था। उस वक्त 233/3 का स्कोर बना। वहीं, मौजूदा सीजन में सबसे कम टोटल 89/10 रहा, जो गुजरात बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच में बना।

इन स्टैट्स से यह पता चला है कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर बैटर्स को खूब फायदा होता है, जबकि पहली पारी का औसत 192 रन रहा। मौजूदा आईपीएल सीजन में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुल 5 मैच खेले गए, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने एक मैच जीता, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने 4 मैच जीते।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!