Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीर केसरी चंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

गणेश जोशी ने कहा- आजादी के महानायक और उत्तराखंड के लाल, शहीद केसरी चंद का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गांधी पार्क में आजाद हिंद फौज के महानायक वीर शहीद केसरी चंद की 106वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मंत्री जोशी ने वीर केसरी चंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आजादी के महानायक और उत्तराखंड के लाल, शहीद केसरी चंद का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। बहुत कम उम्र में उन्होंने देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति दी। मंत्री जोशी ने बताया कि देहरादून जनपद के जौनसार-बावर क्षेत्र के क्यावा गांव में 01 नवम्बर 1920 को वीर केसरी चंद का जन्म हुआ था।

उन्होंने कहा कि आजाद हिंद फौज की ओर से लड़ते हुए वीर केसरी चंद को ब्रिटिश सेना ने गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें ब्रिटिश शासन के विरुद्ध युद्ध करने के आरोप में आर्मी एक्ट की धारा 41 के तहत 03 फरवरी 1945 को मृत्यु दंड की सजा सुनाई गई और 3 मई 1945 को मात्र 24 वर्ष 6 माह की आयु में फांसी पर लटका दिया गया।

मंत्री जोशी ने कहा कि वीर केसरी चंद की शौर्यगाथा देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों और बलिदानियों की भूमि है, चाहे प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध में पराक्रम दिखाने की बात हो या आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व अर्पित करने का प्रसंग, हर युग में उत्तराखंड के वीरों ने देश की सेवा में अद्भुत साहस और बलिदान का परिचय दिया है।

उन्होंने कहा कि 1962 और 1971 के युद्ध से लेकर गलवान घाटी और ताज होटल पर हुए आतंकी हमले तक, उत्तराखंड के वीर सपूतों ने हमेशा अपनी जान की बाजी लगाकर मातृभूमि की रक्षा की है। वीर केसरी चंद जैसे महानायकों का बलिदान सदा राष्ट्र को प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर अमित पांडे, राजेश चौहान, अमित जोशी, जयवीर चौहान, सतपाल चौहान, रविंद्र भंडारी, सरदार चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!