Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डदेहरादून

पीएम मोदी की एक लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े काबीना मंत्री गणेश जोशी

पीएम मोदी ने उत्तराखंड को दी 1052 करोड़ की बड़ी सौगात, मंत्री बोले यह नरेंद्र मोदी की गारंटी के अमृतकाल का उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के तौर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मंत्री गणेश जोशी ने पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय अन्तर्गत द्वारका एक्सप्रेस समेत निर्माणाधिन एक लाख करोड़ से अधिक की 144 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। जिसमें कि उत्तराखण्ड राज्य के अन्तर्गत 1052 करोड़ लागत से रूद्रपुर बाईपास का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल से किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के तौर पर देहरादून आई०आर०डी०टी० ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उन्होंने कहा गत दशक में प्रधान मंत्री नरेंद मोदी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में कई महत्पूर्ण परियोजनाएं जैसे की चारधाम यात्रा मार्ग, दिल्ली देहरा देहरादून एक्स्प्रेसवे, इंडो नेपाल कनेक्टवीटी प्रोजेक्ट, केदारनाथ और हेमकुंड साहब में रोपवे का उपहार दे कर लास्ट मिल कनेक्टवीटी प्रदान की है। जिससे इस पहाड़ी राज्य के मेहनती लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज इसी लक्ष्य को आगे बढाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रु.1052 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 21 किलोमीटर रुद्रपुर बाइपास का शिलान्यास कर उत्तराखंड वासियों को बड़ी सौगात दी है। मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार भी प्रकट किया।

यह बाइपास दोनों राज्य उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से गुजरेगा । इस बाइपास में 2 आरओबी, 6 छोटे पुल, फ्लाईओवर और 02 रेलवे उपरगामी सेतु (आर०ओ०बी) एवं 01 फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है। रुद्रपुर देश के प्रमुख ऑटोमोबाइल हब में से एक है। यहा उत्तराखंड सरकार की सबसे बड़ी एकीकृत औद्योगिक एस्टेट सिडकुल में है. रुद्रपुर में 1300 से अधिक कंपनियां है। परियोजना का निर्माण कार्य 12 जनवरी, 2024 से प्रारम्भ हो चुका है, जिसके पूर्ण किये जाने हेतु 02 वर्ष की समयावधि निर्धारित है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस परियोजना से रुद्रपुर शहर में यातायात की भीड़ कम होगी। उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के बीच बेहतर कनेक्टवीटी होगी, जिससे लॉजिस्टिक सेक्टर को बढावा मिलेगा साथ ही औद्योगिक और वाणिज्यिक सेक्टर का विकास होगा। उन्होंने कहा रोजगार के अवसर बढेगे सामाजिक और अर्थिक विकास होगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा यह नरेंद्र मोदी की गारंटी है, की अमृतकाल में उत्तराखंड के सम्पूर्ण विकास से यहां के लोगों के जीवन में खुशाली और तरक्की लाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र महेंद्र भट्ट, विधायक खजान दास, सचिव पंकज पांडे सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!