Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद धर्मपुर शाखा द्वारा आयोजित की गई एक महत्वपूर्ण बैठक

21 दिसम्बर 2025 को किया जायेगा कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद धर्मपुर शाखा की नई कार्यकारणी का गठन

1 मार्च 2026 को आयोजित किया जायेगा धर्मपुर शाखा का होली मिलन कार्यक्रम

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 6 दिसम्बर 2025, देहरादून। कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद धर्मपुर शाखा की बैठक शनिवार, 6 दिसम्बर 2025 नेहरू कॉलोनी स्थित राहुल रेस्टॉरेंट में आयोजित की गई। बैठक धर्मपुर शाखा के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

An important meeting was organized by Kumaon Cultural and Welfare Council, Dharampur Branch

बैठक में जिन महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया, वह निम्नवत हैं :
👉 कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद धर्मपुर शाखा की नई कार्यकारणी के गठन के सम्बन्ध में विचार-विमर्श हुआ। विचार-विमर्श के उपरान्त यह तय किया गया कि नई कार्यकारणी का गठन 21 दिसम्बर 2025 को किया जायेगा। कार्यकारणी में नौ सदस्य नियुक्त/निर्वाचित किये जायेंगे, जो निम्नवत होंगे :
❶ अध्यक्ष
❷ सचिव
❸ उपाध्यक्ष
❹ कोषाध्यक्ष
❺ सह सचिव
❻ सांस्कृतिक सचिव (पुरुष)
❼ सांस्कृतिक सचिव (महिला)
❽ लेखा परीक्षक
❾ कानूनी सलाहकार
👉 बैठक में यह तय किया गया कि आगामी होली मिलन कार्यक्रम रविवार, 1 मार्च 2026 को आयोजित किया जायेगा।
👉 बैठक में यह भी तय किया गया कि इस वर्ष से सदस्यता शुल्क रूपये 500 प्रति सदस्य होगा तथा सभी निर्वाचित पदाधिकारी रूपये 600 अतिरिक्त सहयोग राशि के रूप में देंगे।
👉 बैठक में यह भी तय हुआ कि आज से ही वृहद सदस्यता अभियान चलाया जायेगा।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष ललित चंद्र जोशी, आर.एस. बिरोरिया, विजय बौड़ाई, एस.पी. मनराल, जी.सी. पाण्डेय, राजेंद्र काण्डपाल, घनश्याम चन्द्र जोशी, घनश्याम पांडेय, ललित मोहन सिंह मनराल, गोपाल सिंह रावत, श्रीमती आशा बिष्ट, श्रीमती हेमा भट्ट आदि पदाधिकारी/सदस्य उपस्थित रहे।

विदित रहे कि कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र की संस्कृति, भाषा, कला और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण व प्रसार के उद्देश्य से कार्य करने वाला एक सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन है। यह परिषद कुमाऊँनी लोक परंपराओं : जैसे लोकगीत, लोकनृत्य, पर्व-त्यौहार, पहनावा और भोजन को बढ़ावा देती है तथा प्रवासी कुमाऊँनी समुदाय को एक साझा मंच प्रदान करती है।
संगठन सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, जरूरतमंदों की सहायता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन और समाज को जोड़ने वाली गतिविधियों का संचालन भी करता है। परिषद का मुख्य उद्देश्य कुमाऊँनी सांस्कृतिक विरासत को संजोकर नई पीढ़ी तक पहुँचाना और समाज में एकता व सहयोग की भावना को मजबूत करना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!