Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वाल

लैंसडॉउन तहसील क्षेत्र में बारातियों से भरी जीप खाई में गिरी

तीन लोगों की मौके पर मौत, 10 लोग घायल 

वाहन में सवार दो बच्चे सुरक्षित 

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 05 अक्टूबर 2024, कोटद्वार/टिहरी गढ़वाल। देर शाम लैंसडॉउन तहसील क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारातियों से भरी जीप 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं 10 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। बता दें कि वाहन में कुल 15 लोग सवार थे। जिसमें से दो बच्चे सही सलामत है। सभी घायलों को उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती करवाया गया है। दरअसल गुनियाल गांव निवासी रोहित गुसाईं की शुक्रवार को शादी थी। बसड़ा गांव से शाम को दुल्हन की विदाई हुई। इसी दौरान बरातियों से भरी मैक्स जीप सिसल्डी-सिलवाड़ मोटर मार्ग पर नौगांव के पास खाई में जा गिरी। सूचना पर लैंसडौन की एसडीएम शालिनी मौर्य, पुलिस व एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घायलों को निकालने में स्थानीय छात्रों ने भी सहयोग किया।

हादसे में तीन बरातियों मुकेश सिंह (35) निवासी गुनियाल, दुल्हे की मौसेरी बहन नूतन (35), धीरज सिंह (65) निवासी गुनियाल की मौत हो गई। घायलों ने बताया कि वाहन चालक शार्टकट रास्ते से गांव लौट रहा था कच्ची सड़क के कारण हादसा हो गया। चर्चा यह भी थी कि चालक ने हादसे से पहले किसी दूसरे व्यक्ति को वाहन चलाने के लिए दे दिया था।

हादसे की खबर लगते ही बसड़ा और गुनियाल गांव में मातम पसर गया। बसड़ा से हंसी खुशी विदा हुई बरात दूल्हे और दुल्हन को लेकर वापस गुनियाल गांव पहुंच गई, लेकिन दूल्हे की मौसरी बहन नूतन की हादसे में मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया। दूल्हा तो दहाड़ मारकर बिलखने लगा। सब कोई क्षेत्र की बदहाल सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं को कोस रहे थे।

जयहरीखाल के जिला पंचायत सदस्य सर्वेश कुकरेती ने बताया कि शाम को जैसे ही जीप के खाई में गिरने की खबर आई। वैसे ही लोग घटनास्थल की ओर दौड़ने लगे। जैसे-तैसे खाई में उतरकर एसडीआरएफ, पुलिस ने घायलों और मृतकों को निकाला। हादसे से दूल्हा और दुल्हन दोनों के परिवार हतप्रभ रह गए। दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत और घायलों की चीख पुकार से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया। निजी वाहनों और 108 के जरिए घायलों को लेकर बेस अस्पताल पहुंचे परिजनों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत भी अस्पताल में मौजूद थे।लोगों ने कहा कि बदहाल सड़कें और लचर स्वास्थ्य सेवाएं लोगों के दर्द को और बढ़ा रहे हैं। किसी तरह गुस्साए लोगों को शांत कराया गया। लोगों का कहना था कि हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए समय से एंबुलेंस तक नहीं मिली। विधायक दिलीप रावत ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!