Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डस्वास्थहरिद्वार

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा, “डेंगू के सोर्स रिडक्शन के लिये एक व्यापक अभियान : ‘लार्वा को हटायें, डेंगू से मुक्ति पायें’, चलाना सुनिश्चित करें”

दो दिन के भीतर पूरे जनपद हरिद्वार के लिये एक रोस्टर तैयार कर लिया जाये : धीराज सिंह गर्ब्याल

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अगस्त 2023, मंगलवार, हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।
जिलाधिकारी को बैठक में जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी गुरूनाम सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से डेंगू रोग क्या है, उसके लक्षण, डेंगू हेतु अनुकूल कारण, डेंगू रोग का फैलाव, मच्छर का जीवन चक्र, प्रजनन स्थल आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में जिलाधिकारी को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० मनीष दत्त ने बताया कि डेंगू मादा मच्छर के काटने से ही फैलता है, यह दिन के समय ही काटता है, डेंगू साफ पानी में ही पनपता है, डेंगू रोग फैलने की सबसे ज्यादा सम्भावनायें सितम्बर से लेकर अक्टूबर मध्य तक रहती है तथा सितम्बर में यह चरम पर रहता है। उन्होंने बताया कि जनपद में बहादराबाद के रोहालकी, नगर निगम हरिद्वार, लक्सर आदि में डेंगू के मरीज सामने आये हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि डेंगू के सोर्स रिडक्शन के लिये एक व्यापक अभियान-लार्वा को हटायें, डेंगू से मुक्ति पायें’’, चलाना सुनिश्चित करें। इसके लिये पूरे जनपद हेतु दो दिन के भीतर एक रोस्टर तैयार कर लिया जाये तथा उस रोस्टर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये, जिससे लोगों को यह जानकारी मिल सके कि किस दिन किस-किस क्षेत्र में यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि लार्वा को पनपने में एक सप्ताह का समय लगता है इसलिये रोस्टर इस हिसाब से बनाया जाये कि जिस स्थान पर पहले सोर्स रिडक्शन किया गया है, वहाँ पर पुनः एक सप्ताह के भीतर सोर्स रिडक्शन किया जाये। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को भी निर्देश दिये कि वे कक्षा-9 से लेकर 12 तक के बच्चों का इस व्यापक अभियान में पूरा सहयोग लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है, इसमें किसी भी तरह की कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि डेंगू को रोका जा सकता है, बशर्ते हम निम्नलिखित छोटी-छाटी बातों पर ध्यान दें :
????अपने घर के आसपास पानी बिल्कुल भी जमा न होने दें
????घर में फूल का गमला, एवं गमला रखने वाली ट्रे में पानी न ठहरने दें
????ऐसे कपड़े पहनें जो शरीर को ज्यादा से ज्यादा ढक सकें
????कूलर का पानी नियमित रूप से बदलते रहें
????पानी की टंकी एवं खुले बर्तनों को अच्छी तरह से ढककर रखें
????बेकार बर्तन, खुली बोतलें, टूटा हुआ प्लास्टिक, पुराने टायर घर में एकत्रित न करें

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी.एल. शाह, एमएनए दयानन्द सरस्वती, एसडीएम अजय वीर सिंह, एसडीएम भगवानपुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सुलेखा सहगल, नगर निकायों आदि के अधिशासी अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े हुये डॉक्टर सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

अधिक जानकारी हेतु,
यहाँ क्लिक करें :
https://akashgyanvatika.com/dengue-fever-prevention-is-the-only-cure-2/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!