Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनसुनवाई कार्यक्रम में सुनी जनता की समस्यायें, का आयोजन किया गया, कुल 71 शिकायतें आई

अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही किया गया निस्तारण

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 मार्च 2023, सोमवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में #जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 71 शिकायतें आई, जिनमें आपसी विवाद, परिवार विवाद, विद्युत बिल माफ करने, समाज कल्याण विभाग से दिव्यांग पेंशन लगवाने, ग्राम सभा की भूमि पर बारात घर बनवाने की अनुमति, राशन कार्ड बनवाने, निजी भूमि से सीवर लाइन हटवाने, ओवर हैड टैंक के लिए भूमि दिलवाने सहित भूमि संबंधी कुछ शिकायतें प्राप्त हुई। अधिकतर शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जनता दरबार में फरियादियों के प्रार्थना पत्र को स्वयं भी जिलाधिकारी संबंधित अधिकारी को व्हाटसएप के माध्यम से भेजकर तत्काल निस्तारण के निर्देश दे रहीं हैं।

जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।

➤ कार्लीगार्ड ग्रामसभा में बारातघर निर्माण हेतु भूमि दिए जाने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
➤ ग्राम पंचायत भुड्डी नया गाँव में ओवर हैड टैंक के लिए भूमि दिलाने संबंधी प्रार्थना पत्र पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को निर्देशित किया।
➤ परिवार विवाद, भरण-पोषण के प्रकरणों पर पुलिस अधीक्षक क्राईम को जाँच करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
➤ जाखन में भूमि कब्जा किए जाने की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अधिकारी अपने स्तर पर ही प्रकरणो का निस्तारण करें। जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा भी करते हुए शिकायत के निस्तारण के संबंध में शिकायतकर्ता को भी सूचित करें ताकि लोगों को अनावश्यक न भटकना न पड़े।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान, पुलिस अधीक्षक अपराध सर्वेश पंवार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, तहसीलदार विकासनगर चमन सिंह सहित समस्त तहसीलों से अधिकारी/कार्मिक वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!