Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डदेहरादून

आढ़त बाजार स्थानातंरित किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने व्यापारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की

नवनिर्मित आढ़त बाजार परिसर में सड़क 30 मीटर से कम न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए : जिलाधिकारी

व्यापारियों ने बाजार स्थानान्तरण प्रक्रिया में तेजी लाने हेतु जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मार्च 2023, शनिवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आढ़त बाजार स्थानातंरित किए जाने के संबंध में व्यापारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आढ़त बाजार सड़क चैड़ीकरण हेतु शासकीय एवं व्यक्तिगत संपत्तियों का चिन्ह्नीकरण करते हुए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान व्यापारियों ने बाजार स्थानान्तरण प्रक्रिया में तेजी लाने हेतु जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आढ़त बाजार को स्थानातंरित किए जाने वाले स्थान पर मूलभूत सुविधाओं को भी ध्यान में रखकर ले आउट बनाने तथा नवनिर्मित आढ़त बाजार परिसर में सड़क 30 मीटर से कम न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने आढ़त बाजार स्थानातंरण योजना पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके। उन्होंने एमडीडीए को निर्देश दिए कि आढ़त बाजार चौड़ीकरण में जिन विभागों की संपत्ति आ रही है उनको पत्राचार करें तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

बैठक में व्यापारियों ने आढ़त बाजार स्थानातंरण कार्यों की प्रक्रिया मेें तेजी लाने हेतु राज्य सरकार एवं जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को दिए जाने वाले स्थान पर स्वामित्व दिलाया जाए, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार प्रक्रिया संपादित करते हुए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अर्बन प्लानर अजय बक्सी, ट्रांसपोर्ट प्लानर राहुल कपूर, अधि०अभि० एमडीडीए सुनील कुमार, अधि०अभि० लोनिवि प्रवीन कुमार, आरआई एमडीडीए नजीर अहमद, महासचिव आढ़त बाजार ऐसोसिएशन विनोद गोयल, सह सचिव संदीप गोयल, सदस्य विनित कुमार, मनोज बंसल, मनोज गोयल आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!