Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डनैनीताल

सांसद अजय भट्ट ने भीमताल विधान सभा क्षेत्र में कई स्थानों का निरीक्षण कर जनसभा को भी किया संबोधित

मुक्तेश्वर में मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के किए दर्शन

शनिवार प्रातः मुक्तेश्वर में मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री भट्ट ने आईवीआरआई की लाइब्रेरी का निरीक्षण किया।

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 11 मार्च 2023, नैनीताल। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल, उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने अपने नैनीताल जिले के दौरे के दूसरे दिन भीमताल विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर निरीक्षण किया और जनसभा को भी संबोधित किया।

सांसद भट्ट के कार्यक्रम के अनुसार मुक्तेश्वर में शनिवार को प्रातः मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए। जिसके पश्चात राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुक्तेश्वर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जगह-जगह स्थानीय जनता व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने जनता द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दूरभाष से निर्देशित किया। जिसके पश्चात सांसद भट्ट प्रसिद्ध आईवीआरआई का निरीक्षण करने पहुँचे। मुक्तेश्वर स्थित आईवीआरआई संस्थान के निरीक्षण के दौरान सांसद भट्ट ने अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आईवीआरआई में स्थित 100 वर्ष पुरानी लैब और शीत कक्ष का निरीक्षण किया वहाँ मौजूद अधिकारियों ने बताया कि शीत कक्ष ब्रिटिश काल में बनाया गया है जो कि विशेष रुप से पत्थरों से काटकर बनाया गया है, जिसका तापमान हमेशा 6 डिग्री रहता है।

इस दौरान केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री भट्ट ने #आईवीआरआई की लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया जहाँ 200 वर्ष पुरानी किताबें रखी गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि 100 वर्ष पूर्व लैब आज भी उसी तरह संचालित हो रही है। देशभर में जानवरों की वैक्सीन बनाने के लिए प्रख्यात आईवीआरआई अपने आप में एक महत्वपूर्ण स्थान है। सांसद भट्ट ने अपने दौरे में भटेलिया, धानाचुली, चौरलेख, पहाड़ पानी, शिलालेख, पोखराखेत क्षेत्र के लोगों की समस्यायें भी सुनी और उनके निस्तारण के निर्देश भी दिए।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री भट्ट भीमताल विधानसभा क्षेत्र में पहाड़ी उत्पादों को स्वरोजगार से जोड़कर देश विदेशी पर्यटक तक पहुँचा रहे विभिन्न लोगों से मुलाकात की और उनका हौसला अफजाई किया। सांसद भट्ट ने बताया कि पहाड़ का नींबू, माल्टा, बुरांश का जूस जैसे विभिन्न उत्पाद जो कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभप्रद हैं, उनको रोजगार से जोड़कर युवाओं द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है।

सांसद भट्ट ने ओखलकांडा मंडल के नाई ग्राम सभा में जनता को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही केंद्र की योजनाओं को बताते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत स्थिति में पहुँच गया है। केंद्र से बनने वाली योजनाओं का सीधा लाभ, आम गरीब जनता को प्रत्यक्ष रुप से मिल रहा है। सांसद अजय भट्ट के दौरे में उनके साथ भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में कृपाल मेहरा, पुष्कर मेहरा, बहादुर नगदली, प्रकाश आर्य, कुंदन चीलवाल, गोपाल रावत, अंकित पांडे, प्रदीप बिष्ट, विनोद भट्ट, अभिषेक नेगी, डिगर मेवाड़ी, रवि गोस्वामी सहित जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता व स्थानीय जनता मौजूद रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!