Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने से पूरे देश में एक सुखद संदेश गया और कश्मीर में शांति स्थापित हुई

ऋषिकेश: उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने से पूरे देश में एक सुखद संदेश गया और कश्मीर में शांति स्थापित हुई है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने से जो वातावरण बना है, उसका ही नतीजा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है।

रायवाला में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है।

यही वजह है कि वह अनर्गल मुद्दों को राजनीति में ला रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सलाहकार जोशीमठ के मुद्दे पर सरकार को सुझाव दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता भारत जोड़ो यात्रा में जोशीमठ को अलग ढंग से प्रस्तुत कर राज्य की छवि को खराब कर रहे हैं।

विगत वर्ष की तुलना में और बेहतर होगी चारधाम यात्रा

सरकार का संकल्प है कि जोशीमठ को उसके पौराणिक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्वरूप में बचाने का काम किया जाएगा। सरकार व संगठन चारधाम यात्रा और औली में होने वाले अंतरराष्ट्रीय खेलों को लेकर देश भर के नागरिकों के संदेह को दूर करने का काम करेगी। चारधाम यात्रा का संचालन विगत वर्ष की तुलना में और बेहतर व्यवस्था के साथ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जिस तरह भाजपा ने हरिद्वार पंचायत चुनाव में इतिहास रचा, उसी तरह आगामी निकाय चुनाव में भी भाजपा अपना परचम लहराएगी। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा उत्तराखंड में सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यसमिति बैठक में संगठन की ओर से सरकार को राज्य के विकास के लिए जो सुझाव दिए गए हैं, उन पर सरकार अमल करेगी। डबल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

उत्तराखंड में आल वेदर रोड, कर्णप्रयाग रेल लाइन, बदरीनाथ व केदारनाथ के मास्टर प्लान, केदारनाथ व हेमकुंड के लिए रोपवे निर्माण के कार्य केंद्र सरकार के सहयोग से तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। पत्रकार वार्ता में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट व प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!