Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

“संकल्प दिवस“ पर आओ ! हम सब मिलकर राज्य हित के विभिन्न पहलुओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ दृढ़ संकल्प लेते हैं

उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के संकल्प के साथ हम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जीवन के लिए जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनायें देते हैं।

युवा नेतृत्व की युवा सोच से उत्तराखंड के विकास को मिली नयी दिशा और गति

साभार : डॉ० रीमा पन्त, शिक्षाविद्

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 सितम्बर 2022, शुक्रवार, देहरादून। यह हमारा सौभाग्य है कि युवा उत्तराखण्ड का नेतृत्व युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों में है जो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की सहायता से लोगों को बुनियादी सुविधायें उपलब्ध करवाने और अनुसन्धान और नवाचार के माध्यम से राज्य को अग्रणी बनाए के लिए कार्यरत हैं। उत्तराखंड राज्य की विकास की आवश्यकतायें हमेशा से ही अपनी विषम भौगोलिक एवं पर्यावरणीय परिस्थितियों और अनूठी सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत के कारण भिन्न रही हैं। पर्वतीय समुदाय होने के कारण हमारे पास आजीविका, वृद्धि और विकास के सीमित विकल्प हैं। हमें अपने राज्य के सतत और सर्वांगीण विकास के लिए सम्यक वैज्ञानिक दृष्टिकोण, राज्य-विशिष्ट परियोजनाओं और नवाचार आधारित समाधानों की आवश्यकता है। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के मौके को हम उत्तरखण्ड के सर्वांगीण विकास के संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं और आशान्वित हैं कि उनके युवा नेतृत्व की युवा सोच से राज्य के विकास कार्यों को नयी दिशा और गति मिलेगी।

संकल्प दिवस के इस अवसर पर राज्य हित के विभिन्न पहलुओं पर आज हम सब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ दृढ़ संकल्प लेते हैं :

❶ राज्य सरकार ने रोजगार सृजन के लिए अनेक योजनाएं तैयार की हैं और भविष्य में भी आजीविका सृजन के नए और बेहतर अवसर तलाशे जायेंगे, हम ऐसी कामना करते हैं। हम चाहते हैं कि जब हमारा राज्य अपने अस्तित्व के 25 वर्ष पूरा करे तब तक हमारे पास ऐसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हों जिन पर हमें गर्व हो। छोटी-छोटी नौकरियों के लिए लोगों को राज्य से बाहर न जाना पड़े और यहीं पर रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध करवायेे जाय।

❷ डेयरी के क्षेत्र में दुग्ध विकेन्द्रीकृत प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन के अनेक कार्य किये जा रहे हैं। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड राज्य, जो पशु पालन के लिए भी जाना जाता है आगामी वर्षों में पशु प्रजनन केंद्र के रूप में विकसित हो और देश ही नहीं अपितु पूरी दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाये।

❸ हमारे पास चाय की खेती में बहुत बड़ी संभावनायें हैं और इस क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार ने सामुदायिक-खेती का मॉडल विकसित करने हेतु कई योजनाएं भी बनायीं हैं जिसे व्यावसायिक खेती में परिवर्तित किया जा सकता है। हम चाहते हैं कि रोजगार सृजन हेतु राज्य के स्थानीय चाय ब्रांड और अन्य पहाड़ी उत्पादों के ब्रांड विकसित किये जाये ताकि स्थानीय उत्पादों के विपणन में तेजी आये और रोजगार के नए अवसर तैयार हों।

❹ हमे सिर्फ गेहूँ और चावल की खेती तक ही सीमित नहीं रहना है अपितु कई उच्च मूल्य वाली नकदी फसलों की ओर भी कदम बढ़ाने होंगे।

❺ राज्य सरकार ने कई क्षेत्रों में वैज्ञानिक सोच का परिचय देते हुए, सराहनीय पहल की है और बागवानी, फूलों की खेती, स्थानीय मसालों का उत्पादन, होम स्टे योजना के तहत लोगों का कौशल विकास प्रशिक्षण, भाषा प्रशिक्षण, पारम्परिक पाक कला और विभिन्न आयोजनों का प्रबंधन आदि पर विशेष ध्यान दिया है जो कि युवा नेतृत्व की विकासशील सोच को दर्शाती है। पहले हमारे यहाँ सिर्फ धार्मिक स्थल पर्यटन और साहसिक पर्यटन की बात की जाती थी लेकिन अब टी-टूरिज्म, ईको-टूरिज्म, साइंस टूरिज्म और हेरिटेज टूरिज्म में भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं और अलग अलग योजनाओं के द्वारा इन पर काम किया जा रहा है। राज्य की स्वच्छ और उपयुक्त जलवायु का हम राज्य हित में भरपूर लाभ लें, ऐसा संकल्प हमारा होना चाहिए।

❻ उत्तराखंड राज्य प्राकृतिक जड़ी बूटियों का भंडार है। आज यहाँ पर विभिन्न स्थानों पर आयुष ग्राम स्थापित करने की बात हो रही है जिनमे पारम्परिक चिकित्सा, मड थेरेपी, हाइड्रो थेरेपी, एक्यूप्रेसर आदि पर आधारित गतिविधियां संचालित होंगी। सभी मॉडर्न सुविधाओं से युक्त आयुर्वेदिक अस्पताल विकसित किये जायेंगे। हम चाहते हैं कि हम विश्व पटल पर आयुष राज्य के रूप में अपनी अलग पहचान बना सकें।

❼ चिकित्सा के क्षेत्र में राज्य के दूर दराज के क्षेत्रों में विषम परिस्थितियों के कारण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना एक चुनौती है। यह युवा और विकासशील सोच ही है कि आज हम टेलीमेडिसिन के जरिये दुर्गम स्थानों तक भी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने पर कार्य करने की ओर अग्रसर हैं। दूर दराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के आभाव में किसी को जान न गंवानी पड़े हम ऐसा उत्तराखण्ड बनाये जाने की अपेक्षा करते हैं।

❽ ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन एक सपना ही था जो सच होने जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार का धन्यवाद। हमारी लोक संस्कृति और लोक भाषा विलुप्त न हो इनके विस्तार, विकास और संरक्षण के लिए और ठोस उपाय किये जायें।

उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के संकल्प के साथ हम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जीवन के लिए जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनायें देते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!