Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंरोजगार समाचार

मिशन रोजगार : मुख्यमंत्री योगी आज 534 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जुलाई 2021, सोमवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार का मिशन रोजगार जारी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित 534 युवाओं को सोमवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास पर प्रतीक स्वरूप कुछ चयनित अभ्यर्थियों को खुद नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इस अवसर पर कुछ चयनित अभ्यर्थियों से वह संवाद भी करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम को अपने सरकारी आवास, 5-कालीदास मार्ग पर क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों तथा व्यायाम प्रशिक्षकों के पदों पर चयनित कुछ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तहत 508 क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों के साथ 26 व्यायाम प्रशिक्षकों को तैनाती दी जा रही है। यह कार्यक्रम राज्य सरकार के मिशन रोजगार श्रृंखला की नई कड़ी है।

इस अवसर पर अन्य नवचयनित अधिकारियों व प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र उनके गृह जिलों में सौंपे जाएंगे। योगी आदित्यनाथ सरकार अपने मिशन रोजगार के तहत सोमवार को शाम चार बजे 508 क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारियों तथा 26 व्यायाम प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेगी। कोरोना वायरस संक्रमण काल के दौर में भी उत्तर प्रदेश सरकार रोजगार सृजन का कार्यक्रम चला रही है।

इस दौरान प्राथमिकता पर युवाओं को रोजगार प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ प्रतीक स्वरूप कुछ सफल युवाओं को अपने हाथ से नियुक्ति पत्र दे रहे हैं, जबकि अन्य को उनके जिलों में मंत्री या फिर विधायक प्रदान कर रहे हैं। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ बड़ी संख्या में सफल अभ्यर्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करने के बाद इन सभी को संबोधित भी करते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!