Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
दिल्लीदेश

महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों को लेकर किया जायेगा ‘राष्ट्रीय व्यापी आंदोलन’

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जुलाई 2024, शुक्रवार, दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस द्वारा महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में 29 जुलाई 2024 को एक राष्ट्रीय व्यापी आंदोलन किया जाएगा। जिसके माध्यम से केन्द्र सरकार से महत्वपूर्ण मांगे की जाएंगी। 29 जुलाई 2024 को राष्ट्रीय व्यापी आंदोलन में उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित बडी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। ज्योति रौतेला ने कहा कि आज देशभर महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों में बेतहाशा वृद्धि हुई है । अकेले राजस्थान राज्य में पिछले छः महीने में 20 हजार महिला अपराध की घटनायें घटित हुई हैं, हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड महिला अपराध में पहले स्थान पर हैं।

आन्दोलन के माध्यम से महिला कांग्रेस द्वारा अपनी निम्न मांगे सरकार के सम्मुख रखी जायेंगी

पहली माँग :

महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण और भागीदारी के तहत महिला आरक्षण कानून को तुरंत लागू किया जाए और इसमें अति पिछड़े वर्ग कि हमारी OBC बहनों को आरक्षण और भागीदारी को सुनिश्चित की जानी चाहिए।

दूसरी माँग :
आर्थिक सशक्तिकरण के तहत देश की आधी आबादी जो आज बढ़ती महँगाई और बेरोजगारी से लड़ रही है, उसे राहत देने के लिए नारी न्याय के तहत महालक्ष्मी योजना के अनुसार हर गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपया या हर महीने 8 हजार 500 रूपये की आर्थिक सहायता सीधा उनके बैंक खातों में दिये जाने की माॅंग।

तीसरी माँग :
महिलाओं को सामाजिक न्याय और सुरक्षा का अधिकार

ज्योति रौतेला ने कहा कि भाजपा शासन में देश भर में लगातार महिलाओं के विरुद्ध अपराध में भारी वृद्धि हुयी है जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो गया है, इसका ताजा उदाहरण मध्य प्रदेश के रीवा में दो महिलाओं को दबंगों द्वारा जिंदा गाढ़े जाने की घटना है जिसमें पूरे देश को शर्मसार किया है। उन्होनें कहा कि इसी प्रकार उत्तराखण्ड के जनपद हरिद्वार में 14 वर्षिय नाबालिक दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर दी गयी जिसमें भाजपा नेता की संलिप्तता उजागर हुयी, इससे पूर्व भी राज्य में हुए अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड में भाजपा नेता के पुत्र शामिल था।

ज्योति रौतेला कहा कि उम्मीद की जा रही थी केन्द्र सरकार के बजट में महिलाओं की सुरक्षा के तहत महिलाओं की पुलिस में भर्ती और सक्रिय महिला थानों के लिए बात होगी जो देखने सुनने को इस बजट में नहीं मिली ।

उन्होंने यह भी बताया कि आंदोलन महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा के नेतृत्व मैं भारत की राजधानी दिल्ली से होते हुए हर राज्य की राजधानी, हर बड़े शहरों और जिलों तक में तब तक जारी रहेगा जब तक आधी आबादी की माँगो को मान नहीं लिया जाता और उन्हें उनके हक अधिकार और सुरक्षा नहीं दे दी जाती। .

महिला कांग्रेस ने कहा कि महिलाओं के न्याय मिलने तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!