Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर कल खुलेंगे केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 

रुद्रप्रयाग। बाबा केदार और और मां गंगा की डोली ने अपने-अपने धाम के लिए प्रस्थान किया। बाबा केदार की डोली आज शाम तक धाम पहुंच जाएगी। जबकि मां गंगा की डोली कल सुबह धाम पहुंचेगी। इसी के साथ कल 10 मई शुक्रवार को बाबा केदारनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुल जाएंगे। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे। मां गंगा के शीतकालीन पड़ाव मायके मुखबा (मुखीमठ) से मां गंगा की डोली जयकारों व आर्मी के पाइप बैंड की धुन के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु मुखबा स्थित गंगा मंदिर प्रांगण में मौजूद रहे।

कल सुबह डोली यात्रा गंगोत्री धाम पहुंचेगी। जहां शुभ मुहूर्त में दोपहर 12:25 बजे धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। प्रतिवर्ष गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने पर मां गंगा की डोली शीतकालीन पड़ाव मुखबा स्थित गंगा मंदिर में रहती है। गंगोत्री धाम के कपाट उद्घाटन पर शीतकालीन पड़ाव से मां गंगा की डोली को ग्रामीण धाम के लिए विदा करते हैं। कल शुक्रवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाने हैं। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को शीतकालीन पड़ाव मुखबा से ग्रामीणों ने मां गंगा की डोली को धाम के लिए विदा किया। मायके से बेटी की तर्ज पर हुई इस विदाई का दृश्य भावुक करने वाला रहा। ग्रामीणों ने मां की डोली को अरसे व रोटाना आदि का कलेऊ (भेंट) किया।

हर्षिल में तैनात सेना के बैंड की धुन और गंगा के जयकारों के साथ मां गंगा की उत्सव डोली यात्रा की विदाई पर हर्षिल घाटी के मुखबा सहित सुक्की, झाला, हर्षिल, जसपुर, पुराली, बगोरी व धराली गांव के ग्रामीण व श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष संजीव सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की उत्सव डोली में मां गंगा की भोगमूर्ति, मां अन्नपूर्णा, राजा भगीरथी, मां सरस्वती की मूर्ति भी मौजूद रहती है। इसके साथ ही समेश्वर देवता की डोली देवी मंदिर तक भी साथ जाती है। बताया कि बृहस्पतिवार आज डोली यात्रा भैरोंघाटी के देवीमंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। जो कि अगले दिन सुबह धाम पहुंचेगी। जहां दोपहर 12:25 बजे विधि विधान से अमृत बेला व अभिजीत मुहूर्त में गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भी कल अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खोले जाएंगे। इससे पहले सुबह 6.29 बजे प्रातः मां यमुना की डोली खरशालीगांव में स्थित यमुना मंदिर से स्थानीय वाद्ययंत्रों के साथ यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी और विशेष पूजा अर्चना अभिषेक करने के बाद 10.29 पर मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। खरशालीगांव मां यमुना के भाई शनिदेव महाराज की डोली भी अपनी बहन को विदा करने यमुनोत्री धाम जाएंगी। यमुनोत्री धाम से मां यमुना के पुजारी राहुल उनियाल ने बताया कि धाम में मंदिर को फूलों से सजाया गया है। इधर खरशालीगांव में स्थित यमुना मंदिर को फूलों से सजाया गया और मायके वासियों द्वारा मां यमुना की विदाई की तैयारी की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!