Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बच्चियों की शिक्षा के प्रति संजीदा जिलाधिकारी श्री सविन बसंल के सराहनीय पहल/प्रयास के जरिये अपनी पढ़ाई पूरी कर पाएगी कनिका

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 18 अगस्त 2020, हल्द्वानी (सूचना)। कोटाबाग की गरीब छात्रा कनिका जोशी जो पिथोरागढ़ के सीमान्त इंजीनियरिंग काॅलेज में कंप्यूटर साईस अन्तिम वर्ष करी छात्रा है, अपनी फीस भर पाने में असमर्थ थी। कनिका ने जिलाधिकारी श्री सविन बंसल से सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार की थी। जिस पर बच्चियों की शिक्षा के प्रति संजीदा जिलाधिकारी श्री सेविन बसंल ने गत सोमवार को कनिका खाते में रू० 59,716 की धनराशि काॅलेज फीस हेतु जमा कराई।
कोटाबाग की कनिका जोशी के परिवार की स्थिति कोरोना माहमारी की वजह से काफी मुश्किलों में आ गयी थी। कोटाबाग के आवलाकोट में एक गरीब किसान की बेटी कनिका पिथौरागढ़ के सीमान्त इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर विज्ञान के आखिरी वर्ष की छात्रा है। 4 भाई-बहनों में सबसे बड़ी कनिका की शिक्षा के लिए उसके पिताजी ने बैंक से लोन लिया था परन्तु आर्थिक समस्या के कारण समय से अपनी फीस जमा नहीं कर पा रही थीं। थक-हार कर और शिक्षा छूट जाने के डर से कनिका ने कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया के जरिये जिलाधिकारी श्री सविन बंसल से मदद के लिए गुहार लगाई थी।
जिलाधिकारी को जैसे ही पता चला उन्होंने कनिका के बारे में पता करवा के बाल विकास परियोजना अधिकारी कोटाबाग के जरिये कनिका की शिक्षा के लिए आवश्यक धनराशि का पता लगवाकर कनिका के खाते में 17 अगस्त को रु० 59,716 धनराशि उपलब्ध करायी। अब कनिका जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के इस प्रयास के जरिये अपनी पढ़ाई पूरी कर पाएगी। कनिका ने जिलाधिकारी श्री सविन बंसल कोे अपना आदर्श बताते हुवे इंजीनियरिंग की पढ़ाई की रुकावट को दूर करने हेतु बहुत बहुत धन्यवाद दिया तथा अपने जीवन में गरीब विद्यार्थियों की मदद करने का भी आश्वासन भी दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!