Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी द्वारा चोरगलिया क्षेत्र में नंधौर, कैलाश, अन्य सहायक नदियों से बाढ़ बचाव कायों हेतु 19 लाख 96 हजार रूपये किये जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 30 जुलाई 2020, हल्द्वानी (सूचना)। मा० विधायक लालकुआँ श्री नवीन दुम्का के अनुरोध पर जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण श्री सविन बंसल ने चोरगलिया क्षेत्र में नंधौर, कैलाश, अन्य सहायक नदियों से बाढ़ बचाव कार्यों हेतु 19 लाख 96 हजार रूपये राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि से स्वीकृत किये।
लालकुआँ विधायक श्री दुम्का द्वारा चोरगलिया क्षेत्रवासियों की बाढ़ की समस्या को प्रबलता से उठाया जा रहा था। विगत दिनों में विधायक चोरगलिया वासियों की बाढ़ की समस्या को लेकर जिलाधिकारी से मिले थे। जिस पर जिलाधिकारी ने माननीय विधायक को चोरगलिया में बाढ़ की समस्या का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा विधायक को दिये गये आश्वासन की पूर्ति करते हुये चोरगलिया क्षेत्र में नंधौर, कैलाश अन्य सहायक नदियों से बाढ़ बचाव कार्यो हेतु 19 लाख 96 हजार राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि से जारी किये।
जिलाधिकारी ने बताया कि चोरगलिया क्षेत्र को बाढ़ से बचाने हेतु नंधौर नदी की सहायक देवा नदी के मुहाने में जमा बोल्डर,मलवा हटाने कार्य हेतु 7.71 लाख रूपये, चोरगलिया आमखेड़ा क्षेत्र में बाढ़ से बचाने हेतु कैलाश नदी के मुहाने में जमा बोल्डर, मलुवा हटाने कार्य हेतु 5.32 लाख रूपये व चोरगालिया के अन्तर्गत दुबैल भीड़ा क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कैलाश नदी के मुहाने में जमा बोल्डर, मलुवा हटाने हेतु 6.93 लाख रूपये अधिशासी अभियंता सिचांई खण्ड हल्द्वानी को स्वीकृत कर दी गई है। उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिये की स्वीकृत धनराशि वास्तविक आवश्यकतानुसार व्यय की जाय तथा अतिरिक्त धनराशि की प्रत्याशा में स्वीकृत धनराशि से अधिक व्यय कतई नहीं किया जाय। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता के लिए निर्माण एजेन्सी व अधिशासी अभियंता पूर्ण उत्तरदायीहोंगे। व्यय करते समय बजट मैनुअल, वित्तीय हस्तापुस्तिका, उत्तराखण्ड अधिप्राप्ति नियमावली के सुसंग प्राविधानों एवं मितव्यता के विषय में शासन द्वारा समय-समय पर निर्गत आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि कार्य करते समय में वित्तीय नियमों एवं टैण्डर आदि विषयक नियमों का अनुपालन निश्चित रूप से सुनिश्चत किया जाये। उन्होंने कहा कि कार्य प्रारम्भ करने एवं कार्य सम्पन्न होने से पूर्व क्षतिग्रस्त कार्ययोजनाओं की फोटो अवश्य ली जाये। कार्य पूर्ण होने पर निर्मित कार्ययोजना का नाम, लागत, मद, दिनांक सहित सीमेन्ट काॅक्रटी पट अथवा बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिये।
जिलाधिकारी /अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण श्री सविन बंसल ने कहा कि सूर्योदय से पूर्व व सूर्यास्त के बाद वन क्षेत्र में कोई कार्य नहीं किया जायेगा तथा वन क्षेत्र में ज्वलनशील पदार्थ, वन्य जीवों को क्षत्रि पहुँचाने वाले किसी भी प्रकार का कैमिकल ले जाना प्रतिबन्धित रहेगा। वन अधिनियम प्राविधानों एवं भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का कड़ाई से अनुपालन करना अनिवार्य होगा साथ ही क्षेत्र से उपखनिज अथवा पत्थर वन क्षेत्र से बाहर ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित होगा। उन्होंने निर्देश दिये कि कार्य में लगाये श्रमिकों एवं अन्य स्टाफ व वाहनों की सूचना व आईडी प्रूफ संबंधित प्रभागीय वनाधिकारी को देने के साथ ही कार्य आरम्भ करने व कार्य समाप्त की सूचना भी तत्काल प्रभागीय वनाधिकारी को देना भी अनिवार्य होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!