Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

जिला कार्यालय के साथ ही अन्य शासकीय कार्यालयों में  जनसुनवाई आज से प्रारम्भ, जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद में दिनभर की गयी गतिविधियाँ

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 18 जून 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आम जनमानस की समस्याओं के निस्तारण हेतु आज जिला कार्यालय के साथ ही अन्य शासकीय कार्यालयों में  जनसुनवाई आज से प्रारम्भ कर दी गई है। जनसुनवाई कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह में सोमवार, वृहस्पतिवार एवं शनिवार को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक  आयोजित किया जायेगा। कोविड-19 संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा हेतु जारी SOP का पालन करवाने हेतु एक दिन पूर्व किये गये पंजीकरण के उपरान्त मात्र  25 व्यक्तियों को जनसुनवाई में आमंत्रित किया जा रहा है।
आज दोपहर तक वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे 217 प्रवासी  व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच उपरान्त जनपद में क्वारंटाइन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 117 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। विज्ञप्ति जारी किये जाने तक देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 215 व्यक्ति गये।
आज अपराह्न तक रेल सेवा के माध्यम से महाराष्ट्र से लालकुआं नैनीताल तथा लालकुआं से 8 बसों के माध्यम से देहरादून आये 287 प्रवासियों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं थर्मल स्क्रीनिंग के उपरान्त उनके गंतव्यों स्थलों तक भेजा गया, जिनमें जनपद टिहरी के 149, रूद्रप्रयाग के 52, हरिद्वार के 1, पौड़ी के 24, उत्तरकाशी के 18, चमोली के 24 व्यक्तियों को उनके गृह जनपदों हेतु भेजा गया तथा जनपद देहरादून के 19 व्यक्तियों को जनपद में बनाये गये क्वारेंटीन सेन्टर  हेतु भेजा गया। इसी प्रकार पूर्व में क्वारेंटीन सेन्टर देहरादून में ठहराये गये  7 व्यक्तियों को क्वारेंटीन अवधि पूर्ण करने के उपरान्त 1 बस के माध्यम से हल्द्वानी भेजा गया।
जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 25 मोबाईल वैन के माध्यम से 264 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में दुग्ध विकास विभाग द्वारा दुग्ध उत्पाद का वितरण किया गया, जिनमें आई.डी.पी.एल.ऋषिकेश में 15 ली०, भरत विहार लेन न० 4 में 10 ली०, सोलंकी मौहल्ला में 10 ली०, भागीरथी पुरम में 10 ली०, रेलवे कालोनी मे 15 ली०, गीता नगर गली न० 1 में 15 ली०, आवास विकास कालोनी में 10 ली0, नगर निगम देहरादून क्षेत्रातंर्गत मोहनी रोड़ में 15 ली0, सर्कुलर रोड़ में 10 ली0, चमनविहार में 10 ली0, कंलिगा कालोनी में 15 ली०, पूर्वी पटेल नगर में 10 ली०, खुड़़बुड़ा में 10 ली०, राम विहार बल्लपुर में 15 ली० सहित, कुल  170 ली० दूध विक्रय किया गया। जनपद में आज कुल 83 अन्नपूर्णा किट जरूरत मदों को वितरित की गयी, जिनमें थाना सहसपुर में 60 एवं तहसील सदर में 23 अन्नपूर्णा किट वितरित की गयी।
जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 158 निराश्रित पशुओं जिसमें, 136 गौवंश एवं 22 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ० ए.के. डिमरी, एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी कण्डवाल द्वारा फ्लैक्स फूड लि० लालतप्पड़ देहरादून के 140 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 2370 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी।
जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 1352 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 18847 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।
कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 45 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें सभी काॅल पास से सम्बन्धित प्राप्त हुई। जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमण के प्रसार को रोके जाने के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए निबन्धन कार्यालयों में आज जन सामान्य द्वारा कुल 95 लेख पत्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराई गयी, जिससेे 60.26 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!