Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्याम पुण्डीर की अध्यक्षता में आयेाजित हुई जिला पंचायत नियोजन समिति की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जुलाई 2021, शुक्रवार, देहरादून। जिला पंचायत सभागार देहरादून में मा० उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्याम पुण्डीर की अध्यक्षता में जनपद की जिला पंचायत क्षेत्र पचायत तथा ग्राम पंचायत का वर्ष 2022-23 हेतु माॅडल प्लान तैयार करने के सम्बन्ध में जिला पंचायत नियोजन समिति की बैठक आयेाजित की गयी।

सेन्टर फाॅर पब्लिक पाॅलिसी एण्ड गुड गवर्नेंस (सीपीपीजीजी) नियोजन विभाग के मार्गदर्शन में तैयार किये जाने वाले प्लान में जिला पंचायत सदस्यों द्वारा सीपीपीजी के ट्रेनरों द्वारा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा तीनों स्तर की पंचायतों हेतु माॅडल प्लान बनाने पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। परिचर्चा का केन्द्र बिन्दु यह था कि संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पचायतों हेतु चिन्हित 29 विषयों के नियोजन, यथावत क्रियान्वयन तथा उनका बेहतर अनुश्रवण कैसे किया जाय।

बैठक में सीपीपीजीजी (सेन्टर फाॅर पब्लिक पाॅलिसी एण्ड गुड गवर्नेस) की टीम के एसीईओ डाॅ० मनोज कुमार पंत, एसडीजी (सतत् विकास लक्ष्य) एक्सपर्ट करूनकर सिंह, अजय कुमार और डिजास्टर मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट राजन कुमार बोराह द्वारा प्रजेन्टेशन के माध्यम से उपस्थित सदस्यों और विभागों के द्वारा बनाये जाने वाले माॅडल प्लान का विवरण बताते हुए माॅडल प्लान बनाते समय 17 एसडीजी (सतत् विकास लक्ष्यों) को समाहित करते हुए विभिन्न योजनाओं के कन्वर्जेंस और विभागों के आपसी तालमेल से कैसे बेहतर विकास लक्ष्य प्राप्त किये जा सकते हैं, इस पर प्रकाश डाला गया। साथ ही उपस्थित सदस्यों से बेहतर विकास हेतु सुझाव आमंत्रित करते हुए सम्बन्धित विभाग को अमलीजामा पहनाने हेतु विभागीय प्लान, बजट चुनौतियों के निस्तारण इत्यादि पर फोकस किया गया। सीपीपीजीजी के सदस्यों ने बताया कि 29 विषयों को ध्यान में रखते हएु सत्त विकास के लक्ष्यों को पाने हेतु माॅडल प्लान तैयार किया जाना है, जिसके लिए राज्य में 2 जिला पंचायतों देहरादून और टिहरी का चयन किया गया है। इन पंचायतों में माॅडल प्लान बनाने के पश्चात अन्य जिला पंचायतें भी इनका अनुसरण करेंगी।

इस दौरान मा जिला पंचायत सदस्यों ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किये। मा० सदस्यों ने अवगत कराया कि विभागों को विकास कार्यों में सभी सदस्यों के प्रस्तावों को भी प्राथमिकता से शामिल करते हुए विकास कार्यों में उनको भी विश्वास में लेकर कार्य करना चाहिए। सदस्यों ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि सरकारी योजनाओं के तहत् वित्तीय सहायता में कुछ चुनिंदा स्वयं सहायता समूहों को ही अनेक बार सरकारी योजनाओं के अन्तर्गत लाभान्वित किया जाता है जबकि कुछ स्वयं सहायता समूहों को ना के बराबर सरकारी योजनाओं के अन्तर्गत सहायता मिल रही है। इस गैप को दूर करने के लिए सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से प्रस्ताव पास किया कि स्वंय सहायता समूहां को सरकारी योजना के तहत् आर्थिक सहायता और योजनाओं के लाभ में वित्तीय सहायता की उच्चतम् और न्यूनतम सीमा तय की जाय ताकि सभी को सरकारी सहायता सन्तुलित रूप से मिल सके। साथ ही जोर दिया गया कि जो स्वयं सहायता समूह सरकारी सहायता लेकर विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने में उतने सक्षम नहीं है उनकी पहचान करते हुए उस पर विशेष फोकस किया जाय और उनकी क्षमता बढ़ाने हेतु प्रशिक्षण दिया जाय।

इस दौरान बैठक में उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्याम सिंह पुण्डीर, एसीईओ सीपीपीजीजी मनोज कुमार पंत, एसडीजी एक्सपर्ट करूनकरन सिंह, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला पंचायत राजीव कुमार त्रिपाटी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, कन्सल्टेंट सीपीपीजीजी अजय कुमार सहित विभिन्न जिला पंचायत सदस्य, ब्लाॅक प्रमुख, सरकारी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!