Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

देहरादून के सीआईएमएस कॉलेज में आयोजित किया गया ‘युवा उत्सव कार्यक्रम-2023’

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका : एडवोकेट ललित जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जुलाई 2023, सोमवार, देहरादून। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश भर में युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नेहरू युवा केन्द्र देहरादून एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून तथा उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी देहरादून द्वारा देहरादून के सीआईएमएस कॉलेज में सोमवार को युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय राज्यसभा सांसद नरेश बंसल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे तथा एडवोकेट ललित जोशी विशिष्ठ अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी व नेहरू युवा केन्द्र देहरादून के जिला युवा अधिकारी राजकुमार सिंह ने मुख्य अतिथि मा० राज्यसभा सांसद नरेश बंसल जी का स्वागत किया तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने अपने संस्थान में सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से पिछले 9 सालो में युवाओं की दशा में बड़ा परिवर्तन हुआ है। वहीं नेहरू युवा केन्द्र देहरादून के जिला युवा अधिकारी अविनाश कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा सबके सम्मुख रखी।

कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मा० सांसद नरेश बंसल जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर क्षेत्र में युवाओं को बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। वह परीक्षाओं पर युवाओं से चर्चा करते हैं, युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगितायें आयोजित करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम देवभूमि में बैठे हैं, यहाँ चारधामों का वास हैं। हमारे युवाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया है। देवभूमि में देवी-देवताओं का वास हैं, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण इस कार्यक्रम में देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र जब आगे इस तरह के कार्यक्रम करे तो देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले छात्र-छात्राओं को भी अपनी संस्कृति के प्रदर्शन का मौका दे।

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। हमारी आजादी को 75 वर्ष हो चुके हैं, आगे आने वाले 25 वर्ष बहुत महत्वपूर्ण हैं। हम उस लक्ष्य को लेकर चल रहे है कि वर्ष 2047 का भारत विश्व का अग्रणी भारत होगा और यह आप जैसे युवाओं के द्वारा होगा। आपको 2047 के उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपनी भूमिका को निर्वहन करना है। और भूमिकाओं का निर्धारण इस प्रकार के आयोजनों से भी होता है।

सांसद नरेश बंसल ने युवाओं को अमृतकाल के पंच प्रण विकसित भारत का निर्माण, गुलामी की हर सोच से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता- एकजुटता, नागरिक कर्तव्य के बारे में जानकारी दी।

युवा उत्सव कार्यक्रम-2023 में मोबाइल फोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता, युवा लेखन काव्य प्रस्तुति, यंग आर्टिस्ट चित्रकला प्रतियोगिता, सामूहिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता के साथ जिला स्तत्रीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागी को राज्य स्तर एवं राज्य स्तर के विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर दिया जाएगा। इस अवसर पर सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। यंग आर्टिस्ट चित्रकला प्रतियोगिता में नैंसी जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मोबाइल फोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता में आदित्य राजभर को प्रथम स्थान मिला।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!