Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

दिल्ली पब्लिक स्कूल देहरादून में नशा उन्मूलन पर युवा संवाद, 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

नशामुक्त युवा ही मजबूत राष्ट्र की नींव : डीपीएस देहरादून में जागरूकता कार्यक्रम

नशा सोच और आत्मबल को करता है कमजोर : ललित जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 30 जनवरी 2026, देहरादून। सजग इंडिया एवं राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में संचालित नशा उन्मूलन एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार, 30 जनवरी को दिल्ली पब्लिक स्कूल, देहरादून में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें मानसिक रूप से सशक्त, नैतिक रूप से सजग तथा समाज व राष्ट्र के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनाना था।

कार्यक्रम में शिक्षाविद एवं राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के सदस्य ललित जोशी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति की सोच, पहचान और आत्मबल को कमजोर कर देता है। उन्होंने कहा कि नशे को किसी भी समस्या का समाधान समझना एक बड़ी भूल है, क्योंकि यह समस्याओं को कम करने के बजाय और बढ़ा देता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए साफ सोच, मजबूत इच्छाशक्ति और सही निर्णय क्षमता का होना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि एक जागरूक, अनुशासित और नशामुक्त युवा ही समाज की वास्तविक शक्ति होता है। यदि युवा पीढ़ी स्वस्थ रहेगी, तभी समाज और देश सुरक्षित एवं सशक्त बन पाएगा। नशे का दुष्प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका असर परिवार, समाज और राष्ट्र पर भी पड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, आत्मनियंत्रण, अनुशासन, माता-पिता एवं गुरुजनों के प्रति सम्मान को भी जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को सामाजिक कार्यकर्ता ममता पांगती नागर ने भी संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करने पर जोर देते हुए कहा कि खाली समय और गलत संगत युवाओं को नशे की ओर ले जाती है। उन्होंने खेल, संगीत, कला, लेखन, योग और सामाजिक सेवा जैसी रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक और क्रिएटिव कार्यों में समय लगाने से न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि युवा मानसिक रूप से भी मजबूत बनते हैं।

इस अवसर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, देहरादून के इंस्पेक्टर मनोज बिष्ट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल कानून की नहीं, बल्कि समाज और युवाओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लगातार ड्रग्स की तस्करी पर रोक लगाने, नशा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाने का कार्य कर रहा है।

इंस्पेक्टर मनोज बिष्ट ने बताया कि आज ड्रग्स का जाल युवाओं को सोशल मीडिया, पार्टियों और गलत संगत के माध्यम से फंसाने की कोशिश करता है, इसलिए युवाओं को हर स्तर पर सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे किसी भी तरह के दबाव, लालच या प्रयोग से दूर रहें और यदि कहीं नशे से जुड़ी गतिविधियां नजर आयें, तो इसकी जानकारी संबंधित विभाग को दें। जागरूकता, आत्मसंयम और सही मित्रों का चयन ही नशे से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार साझा किए। कई विद्यार्थियों ने कहा कि नशा पढ़ाई और भविष्य को बर्बाद कर देता है, जबकि कुछ ने बताया कि नशे के कारण परिवारों में तनाव और रिश्तों में दूरी आ जाती है। इन अनुभवों ने कार्यक्रम को गंभीर और चिंतनशील बना दिया।

कार्यक्रम के समापन पर सक्रिय रूप से भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सजग इंडिया की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा अपने मित्रों, परिवार और आसपास के लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, देहरादून के प्रधानाचार्य  वी.के. सिंह, उप प्रधानाचार्य सुजाता, उत्तराखण्ड पुलिस प्रतिनिधि प्रीतम चौहान, विशाल कुमार, स्कूल के शिक्षक-कर्मचारीगण एवं 1000 से अधिक छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!