Breaking News :
>>हरेला पर्व पर सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में किया गया पौधरोपण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को कुर्मांचल सांस्कृतिक कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने दी हरेला पर्व की शुभकामनायें>>हरेला पर्व पर हरियाली का संकल्प : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने किया वृक्षारोपण>>मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण>>उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में पत्थर की चपेट में आने से मजदूर की मौत>>“पेड़ नहीं, आने वाली पीढ़ियों का भविष्य लगा रहे हैं” : बंशीधर तिवारी>>हरेला पर्व पर मंत्री रेखा आर्या ने किया पौधारोपण>>भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>हरेला पर हरियाली का महाअभियान : ‘हरित दून’ के संकल्प के साथ एमडीडीए ने रखा 1 लाख पौधों का लक्ष्य>>’‘मुख्यमंत्री के निर्देश पर चार दिन से लंबित ठेकेदारी पंजीकरण का हुआ तत्काल समाधान’‘>>हरेला पर्व पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया फलदार पौधों का रोपण>>केदारनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरे युवक का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं>>मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की बैठक में सामाजिक सरोकारों पर हुआ गहन मंथन>>दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान>>चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी>>मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा>>शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
क्राइम

घर के बाहर पेशाब करने से रोका तो युवक पर हमला, दांत तोड़े, कई लोग घायल

बरेली –  प्रेमनगर क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर के सामने पेशाब करने से मना करने पर युवक और उसके साथियों पर एक परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनमें बीचबचाव करने पहुंचे स्थानीय निवासी भी शामिल हैं।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, घटना चार जून की है। एक युवक घर के बाहर सार्वजनिक स्थान पर पेशाब कर रहा था। जब स्थानीय निवासी ने उसे ऐसा करने से रोका तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने अपने परिचितों को मौके पर बुला लिया।

इसके बाद कई लोगों ने मिलकर पीड़ित और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमले में पीड़ित युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके दांत भी टूट गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे कुछ स्थानीय लोगों ने बीचबचाव का प्रयास किया, लेकिन उन्हें भी हमलावरों के गुस्से का सामना करना पड़ा।

घटना में कई अन्य लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि महिलाओं के साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

मामले की शिकायत प्रेमनगर थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक गतिविधियों और बढ़ती मारपीट की घटनाओं पर चिंता जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!