Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
क्राइम

युवक ने शादीशुदा महिला के घर में घुसकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

देहरादून। सेना में तैनात एक युवक ने शादीशुदा महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने अश्लील वीडियो बनाते हुए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद अपने दोस्तों को भी महिला के घर भेजा। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपित के दोस्त ने अश्लील वीडियो विदेश में नौकरी कर रहे महिला के पति को भेज दी। राजपुर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के अनुसार, सहस्र धारा रोड निवासी एक महिला ने तहरीर दी है कि वह मूल रूप से चमोली की रहने वाली है। जून 2023 में उसकी जान पहचान इंटरनेट मीडिया के माध्यम से सुनील रावत निवासी गैरसैंण चमोली के साथ हुई, जो कि गढ़वाल राइफल में तैनात है। इसके बाद दोनों की मैसेज में बातचीत होने लगी। आरोपित जब छुट्टी आता तो महिला से मिलने के लिए उसके घर जाता था।

जून 2023 में आरोपित सुनील उससे मिलने उसके घर पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली। 15 जून को आरोपित महिला के घर गया और अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का पति थाईलैंड में नौकरी करता है और वह यहां पर अपने बच्चों के साथ रहती है।

कुछ समय बाद आरोपित ने यह वीडियो अपने दोस्त हरि रावत को भेज दी, जो गढ़वाल राइफल में ही तैनात है। हरि रावत महिला के घर आना चाहता था, लेकिन उसने इनकार कर दिया।

इस पर आरोपित ने यह वीडियो उसके पति को भेज दी। महिला ने जब इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। धमकाया कि यदि घटना के बारे में पुलिस को बताया तो वह बच्चों को स्कूल से उठवाकर मरवा देंगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में आरोपित सुनील रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!