Breaking News :
>>हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (HIMS) जौलीग्रांट बना आईसीएमआर का क्षेत्रीय केंद्र>>बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश>>रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण>>एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित>>“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट>>राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ>>संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त>>सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा>>अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधायें देने पर जोर>>एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश>>श्रीनगर में 3 करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधायें>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का टीजर जारी, स्पाई मिशन में दिखेगा कॉमेडी और एक्शन का तड़का>>पौड़ी में सीता सर्किट के विकास की तैयारी तेज, पहले चरण के लिए 78 लाख रुपये मंजूर>>युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में सीएम धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान>>एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद>>राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं>>रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख>>कंघी करते ही गुच्छों में निकल रहे बाल? जानें हेयर फॉल के पीछे छिपे बड़े कारण>>कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक
उत्तर-प्रदेश

महाकुंभ 2025 के लिए योगी सरकार की हाईटेक सुरक्षा तैयारी, 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगी जल पुलिस और एनडीआरएफ

उत्तर प्रदेश। अगले साल 2025 में आयोजित होने वाले महाकुंभ की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार हर आपात स्थिति से निपटने की तैयारी कर रही है। दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन को सुरक्षित बनाने के लिए जल पुलिस, पीएसी, स्वास्थ्य कर्मियों, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कई टीमें मिलकर काम कर रही हैं।

700 नावों पर 24 घंटे तैनात रहेंगे सुरक्षा कर्मी
महाकुंभ के दौरान 220 हाईटेक डीप डाइवर समेत एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के सुरक्षाकर्मी 700 नावों पर सवार रहेंगे। ये टीमें 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी प्रकार के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। गोवा, कोलकाता और महाराष्ट्र से चुनिंदा जल पुलिस के जवान भी प्रयागराज में तैनात किए जा रहे हैं।

हाईटेक डीप डाइवरों की तैनाती
स्नानार्थियों और साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पहली बार इतनी बड़ी संख्या में डीप ड्राइवरों की तैनाती की जा रही है। प्रयागराज किला थाना की जल पुलिस के प्रभारी जनार्दन प्रसाद साहनी ने बताया कि महाकुंभ में कुल 220 डीप ड्राइवर्स हर समय पानी में सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे।

स्थानीय केवटों का भी सहयोग
सीएम योगी के निर्देश पर स्थानीय केवटों को भी इस सुरक्षा कार्य में शामिल किया जा रहा है। ये लोग बिना गैस सिलेंडर के 40 फीट गहराई तक जाकर स्नानार्थियों की सहायता करने में सक्षम हैं। साथ ही, 10 कंपनी पीएसी, 12 कंपनी एनडीआरएफ और 6 कंपनी एसडीआरएफ भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगी।

स्थानीय लोगों का सहयोग और प्रशिक्षण 
योगी सरकार के निर्देशानुसार, स्थानीय लोगों को भी प्रशिक्षित कर महाकुंभ में शामिल किया जा रहा है। 200 से अधिक स्थानीय जवान महाकुंभ में स्नान करने वाले संतों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!