Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

“चिंता मत करो, मैं हूँ ना” – कोरोना से अनाथ हुए बेसहारा बच्चों की पूरी मदद करेगी, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जून 2021, शुक्रवार, गोरखपुर। सीएम योगी ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में कोरोना से माता पिता दोनों को खो चुके पांच बच्चों से मुलाकात की। वह जेल रोड पर स्थित एक बाल आशय गृह भी पहूँचे। दोनों मुलाकातों में उन्होंने बेसहारा बच्चों को स्नेहिल आशीष दिया। बोले, माता पिता का न रहना बेहद दु:खदायी है लेकिन चिंता मत करो, मैं हूँ ना। बच्चों को प्यार दुलार के साथ उपहार देते हुए कहा, उनके साथ सरकार हर पल खड़ी है।

शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जब कोरोना से माता पिता दोनों को खोने वाले जिले के 5 बच्चों से सीएम योगी मिले तो उन्हें देख उनकी आंखें नम हो गईं। माहौल बेहद भावुक था।

एक एक कर उन्होंने बच्चों को दुलारते हुए उनके साथ आए लीगल गार्जियन से बात की। अभिभावक की तरह सबको समझाया, खूब पढ़ने लिखने को प्रेरित किया। कहा कि तनिक भी घबराने की जरूरत नहीं है। उनके साथ सरकार खड़ी है। परवरिश से लेकर पढ़ाई तक सारा खर्च सरकार उठाएगी। बच्चे जब उनसे विदा लेने लगे तो उन्होंने सबको उपहार भी दिया।

शुक्रवार को बलिया और वाराणसी के दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री जेल रोड स्थित एशियन सहयोगी संस्था द्वारा संचालित बाल आश्रय गृह पर भी गए। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद सभी बच्चों को दुलारा, उनका नाम पूछा। बच्चों ने जब सीएम योगी को गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र सुनाया तो वह प्रसन्न हो गए। एक मासूम बच्ची ने मुख्यमंत्री को अंग्रेजी का अल्फाबेट सुनाया। बच्चों ने उन्हें योग के बारे में भी बताया।

अभिभावक की भूमिका में यहां नजर आ रहे मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को वस्त्र व उपहार प्रदान किया। सभी को खूब मन लगाकर पढ़ने को प्रेरित किया। सीएम ने आश्रय गृह की संचालिका उषा दास से कहा कि बच्चों की परवरिश व शिक्षा में कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए, सरकार हर संभव मदद देगी। संचालिका ने बताया कि यहां इस समय कुल 40 बच्चेहैं। 22 बच्चें शून्य से लेकर 2 साल तक के हैं, बाकी 18 बच्चे 2 से लेकर 6 वर्ष के।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!