Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशउत्तराखण्डताज़ा खबरें

लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का पहला उत्तराखंड दौरा

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 मई 2022, मंगलवार, देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का यह पहला उत्तराखंड दौरा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहेंगे उपस्थित

मंगलवार को वह पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत बिथ्याणी में अपने गुरु अवैद्यनाथ की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे। वह 4 मई को अपने पैतृक गांव पंचूर भी जा सकते हैं। यमकेश्वर ब्लाक योगी आदित्यनाथ का गृह ब्लाक है। माना जा रहा है कि चार मई को वह अपने पैतृक गांव में जाकर स्वजन से भेंट कर सकते हैं।

उत्तराखंड में आपका हार्दिक स्वागत : त्रिवेंद्र सिंह रावत

पूर्व मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने योगी आदित्‍यनाथ के उत्‍तराखंड आने का हार्दिक स्‍वागत किया है। उन्‍होंने कहा है कि आज एक संन्यासी का वर्षों बाद अपनी माता से मिलन होने जा रहा है। बड़ा ही भावुक कर देने वाला क्षण होगा। उत्तर प्रदेश के जनप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ लंबे समय के बाद अपनी पूज्य माता एवं स्‍वजनों से मिलने अपनी जन्मस्थली आ रहे हैं। देवभूमि उत्तराखंड में आपका हार्दिक स्वागत।

उत्तराखंड को समर्पित करेंगे अलकनंदा होटल

5 मई 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरिद्वार में परिसंपत्तियों के बंटवारे में उत्तराखंड के हिस्से में आए अलकनंदा होटल को राज्य को समर्पित करेंगे, जबकि उत्तर प्रदेश के होटल का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी और योगी आदित्यनाथ के मध्य सिंचाई विभाग की परिसंपत्तियों के बंटवारे के संबंध में 18 नवंबर 2021 को हुई उच्च स्तरीय बैठक में बनी सहमति पर कार्रवाई को लेकर बातचीत हो सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!