Breaking News :
>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
स्वास्थ

सेहत के लिए अच्छा है योग, लेकिन इसे करते समय बरतें सावधानियाँ, वरना हो सकता है नुकसान

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 दिसम्बर 2023, शुक्रवार, देहरादून। योग को सेहत के लिए हमेशा ही अच्छा और लाभदायक माना गया है। योग करने से केवल फिजिकल नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ भी इंप्रूव होती है और शारीरिक क्षमताएं बेहतर होती है। इसलिए योग भारत के साथ साथ अब दुनिया भर में लोकप्रिय हो गया है। आप योग करते हैं, ये अच्छी बात है लेकिन योग करने के भी कुछ खास नियम हैं जिनका पालन करना जरूरी कहलाता है। कई बार गलत तरह से किया गया योग सेहत के लिए नुकसानदेय साबित होता है। इसलिए जरूरी है कि योग करते समय इसके कुछ नियमों का सही से पालन किया जाए। चलिए जानते हैं कि योग करते समय किन किन सावधानियों का पालन करना चाहिए।

योग करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान
योग करते समय टाइम का खास ध्यान रखना चाहिए। योग करने का सही समय सुबह का समय है। कुछ लोग इसे दोपहर या रात के समय करते हैं लेकिन दोपहर और रात को योग करना गलत होता है। दरअसल सुबह के समय शरीर रिलेक्स होता है और पेट भी हल्का होता है, इसलिए सुबह के समय योग करना सही है।

योग करते समय कुछ लोग पानी पीते रहते हैं। ये गलत है, योग करते समय पानी नहीं पीना चाहिए बल्कि योग के पंद्रह मिनट बाद पानी पीना चाहिए. दरअसल योग करते समय शरीर में जब ऊष्मा का स्तर बढ़ता है तो इस दौरान पानी पीने से ऊष्मा का स्तर गिर जाता है और शरीर को नुकसान होता है। इसलिए योग करते समय पानी पीना गलत है।
योग का असर एक दिन में नहीं होता है। योग करते समय इस बात को ध्यान रखें कि इसका असर कुछ दिन बाद होता है। इसलिए धैर्य रखें और योग करते रहें।

योग करते समय इस पर पूरा फोकस करना चाहिए। अगर आप योग करते समय दिमाग को पूरी तरह फोकस नहीं करेंगे तो दिमाग और एकाग्रता को इसका लाभ नहीं मिलेगा। अगर योग कर रहे हैं तो चेतना के साथ करें और पूरे मन और उत्साह के साथ करें। इससे आपको योग का जल्दी लाभ मिलेगा।

सम्बंधित खबर के लिए,
क्लिक करें :
https://akashgyanvatika.com/surya-namaskar-complete-yog/

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *