Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
खेल-जगत

महिला प्रीमियर लीग 2026 : दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जाएंट्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह

खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी दिल्ली कैपिटल्स

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 4 फरवरी 2026, नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (WPL) के एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात जाएंट्स को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम लगातार चौथी बार खिताबी मुकाबले में पहुंचने में सफल रही। अब दिल्ली का सामना 5 फरवरी को होने वाले फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। अब तक ट्रॉफी से दूर रही दिल्ली के पास पहली बार खिताब जीतने का सुनहरा मौका होगा।

गुजरात ने दिया 169 रन का लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जाएंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती ओवरों में ही अपने चार अहम विकेट गंवा दिए। हालांकि एक छोर पर बेथ मूनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाले रखा। मूनी ने नाबाद अर्धशतक जड़ते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए।

गुजरात के लिए बेथ मूनी ने 51 गेंदों में छह चौकों की मदद से नाबाद 62 रन बनाए। जॉर्जिया वारेहम ने 35 रन का योगदान दिया, जबकि काश्वी गौतम ने तेज 18 रन जोड़े। दिल्ली की ओर से चिनेली हेनरी ने तीन विकेट झटके, जबकि नंदिनी शर्मा को दो और मिनू मणि को एक सफलता मिली।

शेफाली-लिजेली की विस्फोटक शुरुआत

169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को शेफाली वर्मा और लिजेली ली ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रख दी। लिजेली ली ने 24 गेंदों पर 43 रन बनाए, जबकि शेफाली वर्मा ने 31 रन की तेज पारी खेली।

जेमिमा-वोलवार्ट ने दिलाई जीत

शुरुआती झटकों के बाद कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स और लाउरा वोलवार्ट ने पारी को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़े। जेमिमा ने 41 रन की अहम पारी खेली, जबकि वोलवार्ट अंत तक नाबाद रहीं। मारिजाने काप ने विजयी रन बनाकर दिल्ली को 15.4 ओवर में जीत दिला दी।

टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला सही साबित

इस अहम मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया था।

अब सभी की निगाहें 5 फरवरी को होने वाले फाइनल पर टिकी हैं, जहां दिल्ली कैपिटल्स पहली बार WPL ट्रॉफी उठाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!