Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
स्वास्थ

प्रेग्नेंसी में महिलायें ऐसे सोने की भूलकर भी न करें गलती, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 21 सितम्बर 2024, देहरादून। प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कई चीजों को लेकर सावधानियां बरतने की जरूरत होती है, जिसमें खान- पान से लेकर सोना-बैठना कई चीजें शामिल है। अगर प्रेग्नेंसी के दौरान कोई भी गलती करते हैं तो इसका सीधा असर आपके गर्भ में पल रहे शिशु पर पडता है। इस लिए प्रेग्नेंसी में महिलाओं को डाइट के साथ-साथ स्लीपिंग पोजीशन पर भी अच्छे से ध्यान देने की जरूरत होती है, क्योंकि प्रेग्नेंसी में गलत स्लीपिंग पोजीशन का सीधा असर आपके गर्भ में पल रहे शिशु पर पडता है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में बताएंगे प्रेग्नेंसी में सही स्लीपिंग पोजीशन के बारे में।

प्रेग्नेंसी में पेट के बल सोन से बचना चाहिए
प्रेग्नेंसी में महिलाओं पेट के बल सोने से बचना चाहिए. क्योंकि इसका सीधा असर आपके गर्भ में पल रहे शिशु पर पडता है। ऐसे में शरीर में रक्त प्रवाह कम हो जाता है, जिससे शरीर में ऐंठन, दर्द हो सकता है और बच्चे पर भी गलत प्रभाव पड़ सकता है।

प्रेग्नेंसी में बैठकर नहीं सोना चाहिए
प्रेग्नेंसी में कुछ महिलायें काम के दौरान थकान और कमजोरी के कारण बैठकर सो जाती हैं, जिसकी वजह से उनका शरीर पूरी तरह से आराम नहीं कर पाता है। ऐसे में आपको काफी थकान फील हो सकती है, लेकिन प्रेग्नेंसी में बैठकर सोने से बचना चाहिए।

प्रेग्नेंसी में सोने का सही तरीका
गर्भावस्था के दौरान बायीं करवट सोने की कोशिश करे। इस दौरान अपने पैरों के बीच तकिया रखें, इससे आपकी जांघों को आराम मिलता है।

पहली तिमाही
गर्भावस्था के दौरान पीठ के बल सोना ठीक है, लेकिन एक तकिया पैरों के बीच में रखें ताकि पैर थोड़े मुड़े रहें।
प्रेग्नेंसी में बाएं ओर सोना भी अच्छा है, इससे रक्त संचार बेहतर होता है।

दूसरी तिमाही
गर्भावस्था के दौरान बाएं ओर सोना जारी रखें।
प्रेग्नेंसी में तकिया का उपयोग करें ताकि गर्भ के बढऩे से पीठ दर्द न हो।

तीसरी तिमाही
बाएं ओर सोना जारी रखें, इससे रक्त संचार और बच्चे की गति बेहतर होती है।
तकिया का उपयोग करें ताकि पीठ दर्द न हो और गर्भ का दबाव कम हो।
पैरों को थोड़ा ऊपर उठाकर सोने से रक्त संचार बेहतर होता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!