Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डदेहरादून

महिला उद्यमियों ने फिक्की फ्लो बाज़ार 2023 में अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी ने फ्लो बाजार का किया उद्घाटन

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 15 अक्टूबर 2023, देहरादून। फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन ने आज दो दिवसीय फैशन और लाइफस्टाइल उत्सव फ्लो बाजार के सातवें संस्करण का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह द्वारा राजपुर रोड स्थित होटल अकेता में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन समारोह के साथ हुई, जिसके बाद दून हेरिटेज स्कूल के छात्रों द्वारा मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत की गई।

अपने सम्बोधन के दौरान, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी उपस्थित लोगों को नवरात्रि की शुभकामनायें दीं और आज की दुनिया में महिला सशक्तिकरण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सेना में लड़ाकू पायलटों और सैनिकों के रूप में सेवारत महिलाओं का उदाहरण देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह ने महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने में फ्लो के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आगे कहा, “गणेश वंदना प्रस्तुत करने वाले सभी छात्र प्रशंसा के पात्र हैं, और उनके द्वारा दी गई प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मैं फ्लो के सभी सदस्यों को इस महान उद्देश्य के प्रति एक साथ एकत्रित होकर काम करने के लिए सभी की सराहना करती हूँ। इस कार्यक्रम का हिस्सा बनना और इन उल्लेखनीय महिला उद्यमियों के साथ समय बिताना मेरे लिए सम्मान की बात है।”

फ्लो उत्तराखंड की चेयरपर्सन डॉ० अनुराधा मल्ल ने वार्षिक फ्लो बाजार के लिए अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “फ्लो बाजार भोजन, कला, संस्कृति और खरीदारी का एक एहम उत्सव है जो 16 अक्टूबर तक राजपुर रोड स्थित होटल अकेता में चलेगा। इस वर्ष के फ्लो बाज़ार में देश भर से विभिन्न प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं और अपने उत्पादों और कलात्मक कृतियों की एक विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन कर रहे हैं।”

फ्लो बाजार के कुछ प्रमुख प्रदर्शकों में इक्सोरा, मोना जावंधा, अमृता राणा सिंह, इच्छा टेक्सटाइल्स, टपरवेयर बाय राशि सिंघल, द क्राफ्टेड पैशन, वीवरस्टोरी, इकतारा, जामदानी, थ्रेड वंडर्स बाय सुप्रिया आचार्य, शिवम पंवार, क्रिएटी विटी बाय मनीत सूरी, अरायना क्रिएशन्स, गीगी वेलनेस स्टोर, बहारा, द वैली बेकर्स, गौराज, रेज़िन आर्टोलोजी,अमारा ज्वेल्स, प्रिया कलेक्शंस, बिज़ीबाया, एगनास्टोर, हिमालयन काफल, शॉपकुहू, खुशी क्रिएशन्स, नमाहाया, अरेजियन बाय राधिका गुप्ता फुटवियर, शॉल स्टोरी बाय लुबना मिर्जा, सोल इन साड़ी एंड सितारा, स्टूडियो बाय मिस क्राफ्टी, अजूनी – लेबल मोना शीना, द पिंक ओकरा, कांजी क्रिएशन्स, आईडेन कलेक्शंस, कान्हा दिया क्रिएशन्स और कृतिका गुप्ता शामिल हैं।

फ्लो बाजार के पहले दिन अनुभा द्वारा बच्चों के लिए स्टोरी टेलिंग का एक सत्र और वुमनिया बैंड द्वारा लाइव संगीत प्रदर्शन किया गया, जिसे सभी उपस्थित लोगों द्वारा काफी सराहना मिली।

डॉ० अनुराधा मल्ला ने राज्य में महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के फ्लो बाज़ार के मुख्य उद्देश्य पर जोर दिया। उन्होंने आगे कहा, “फ्लो का उद्देश्य महिलाओं को अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में उनकी प्रतिभा, कौशल, अनुभव और ऊर्जा का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करना और सुविधा प्रदान करना है। फ्लो वंचितों के समर्थन के लिए गर्व से एनजीओ और एसएचजी के लिए स्टॉल भी प्रायोजित कर रहा है।”

इस कार्यक्रम में फ्लो उत्तराखंड चैप्टर की पूर्व चेयरपर्सन किरण भट्ट टोडारिया, कोमल बत्रा और नेहा शर्मा, सीनियर वाइस चेयरपर्सन चारू चौहान और फ्लो बाजार की समन्वयक हरप्रीत मारवाह, सुनीता वात्सल्य, गौरी सूरी और निशा ठाकुर के साथ फ्लो उत्तराखंड चैप्टर के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!