Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्ड

दूध बेचकर महिलाओं ने सीएम राहत कोष में एक लाख रुपये की धनराशि का सहयोग दिया

कोरोना से लड़ने के लिए मदद के लिए लगातार लोग आगे आ रहे है। दुग्ध संघ से जुड़ी महिलाओं ने एक दिन के दूध की कीमत से एकत्रित कर एक लाख रुपये दुग्ध संघ के माध्यम से सीएम राहत कोष में दान दी है।

कोरोना संकट से निपटने के लिए जनपद चमोली की दुग्ध समितियों एवं दुग्ध संघ ने सीएम राहत कोष में एक लाख रुपये की धनराशि का सहयोग दिया है। प्रबंधक दुग्ध संघ सिमली नरेश चन्द्र कुनियाल एवं सहायक निर्देश डेयरी राजेंद्र  सिंह चौहान ने बताया कि दुग्ध संघ के सदस्यों एवं जनपद में संचालित 59 दुग्ध समितियों की लगभग 700 महिला सदस्यों ने अपने एक दिन के दूध के भुगतान के रूप में मिलने वाली धनराशि सीएम राहत कोष के लिए दी है।

पाबौ बिंद्रा वृद्धाश्रम समिति ने दिया दान

पौड़ी जिले में बिंद्रा वृद्धाश्रम समिति पाबौ ने पीएम व सीएम राहत कोष में दान दिया है। समिति के पूर्व प्रबंधक प्रेमबल्लभ पुसोला ने बताया कि समिति ने तीन हजार तीन सौ तैंतीस पीएम राहत कोष व दो हजार दो सौ की धनराशि सीएम राहत कोष में जमा किया है। साथ ही पाबौ पुलिस को भी एक हजार एक सौ ग्यारह की धनराशि दी गई है।

इसके साथ ही समिति ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ को भी कहा कि यदि 60 साल से ऊपर का बुजुर्ग कोरोना वायरस से संक्रमित आता है तो समिति उसके व तीमारदार के लिए निशशुल्क भोजन की व्यवस्था की जाएगी। कहा कि पाबौ अस्पताल में चिकित्सकों की कोई नई टीम आती है तो उसके लिए समिति अपने वृद्धाश्रम में कमरे, भोजन उपलब्ध करवाएगी। प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति ने भी 10 हजार की धनराशि सीएम राहत कोष में दी है।

कोरोना रोकने को किया हवन

कोटद्वार में एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने विद्यालय के स्थापना दिवस पर कोरोना महामारी के चलते दो वक्त की रोटी के लिए जरूरतमंद 220 परिवारों के लिए एक लाख दस हजार की धनराशि स्थानीय प्रशासन को दी। विद्यालय परिवार की ओर से कोरोना संक्रमण से विश्व को बचाने के लिए हवन भी किया गया।

विद्यालय के कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी ने बताया कि विद्यालय परिवार की ओर से दी गई धनराशि प्रशासन की ओर से 220 परिवारों में पांच सौ रूपए प्रति परिवार वितरित की जाएगी। विद्यालय परिवार की ओर से उक्त धनराशि का चैक एसडीएम योगेश मेहरा को सौंपा गया। इस मौके पर विद्यालय की उप निदेशक सोनम पंत, वीना बलूनी व विपिन जदली मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!