Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्ड

भाजपा नेता के खिलाफ महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

देहरादून। भाजपा नेता पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर महिला कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोपित नेता पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। साथ ही भाजपा पर नेता को बचाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने सीएम और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ज्ञापन भी भेजा।

बता दें, भाजपा के एक नेता पर पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने कुछ दिन पहले यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। प्रकरण को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष का बयान भी चर्चा में रहा था। जिसे महिला कांग्रेस कमेटी ने महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध बताया।

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन ने कहा कि मामले में जल्द आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन शुरू कर देगी। कहा कि एक तरफ पीएम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं।

दूसरी ओर, महिलाओं का अपमान करने पर अपने नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते। इस मौके पर चंद्रकला नेगी, कविता, अनुराधा तिवाड़ी, योगेश, अर्चना कपूर, कांता क्षेत्री, संतोष सैनी, संगीता गुप्ता, सुशीला शर्मा, उर्मिला थापा, मीना रावत, दुर्गा देवी, सरोज शर्मा, अल्पना जदली, जयवती आदि मौजूद रहे।

अपनी पार्टी के खिलाफ लगाए नारे 

जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस ने नारेबाजी करते हुए अपनी ही पार्टी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगा दिए। इससे पहले कि वह दूसरी बार नारे लगातीं, कुछ महिलाएं हंस पड़ीं। इसके बाद मामले को संभालते हुए भाजपा के खिलाफ नारे लगाए गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!