Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड एटीएस में पहली बार शामिल होगा महिला दस्ता, हरिद्वार महाकुंभ में होगी पहली तैनाती

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 फरवरी 2021, शनिवार। उत्तराखंड पुलिस के आतंकवादी रोधी दस्ते (एटीएस) में अब महिला कमांडो भी नजर आएंगी। यह पहली बार है, जब प्रदेश में एटीएस में महिला कमांडो शामिल की जा रही हैं। इसके लिए महिला पुलिसकर्मियों के 22 सदस्यीय दस्ते को टिहरी के नरेंद्र नगर स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में कमांडो का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो कि लगभग पूरा हो चुका है। इस दस्ते में दो सब इंस्पेक्टर और 20 कांस्टेबल हैं। इसी महीने की 24 तारीख को इस दस्ते को एटीएस में शामिल किया जाना है। इस दस्ते की पहली ड्यूटी हरिद्वार में महाकुंभ में लगाई जाएगी।

एटीएस जैसी महत्वपूर्ण विंग में महिला कमांडो की नियुक्ति को पुलिस महकमे और प्रदेश में महिला सशक्तीकरण की दिशा में बढ़ते कदम के रूप में देखा जा रहा है। एटीएस में महिला कमांडो को शामिल करने का निर्देश मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया था। इन महिला कमांडों की बेसिक ट्रेनिंग के तहत इन महिला कमांडो को अभी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर नरेंद्र नगर में शारीरिक तौर पर मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे पहले इनकी ट्रेनिंग हरिद्वार क्षेत्र में कराई गई। इसमें उन्हें संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने समेत अन्य प्रशिक्षण दिया गया। महिला कमांडो की एडवांस ट्रेनिंग कुंभ मेला के बाद कराई जाएगी।

 पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि एटीएस में पहली बार महिला कमांडो को शामिल किया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद आगामी अप्रैल में इन महिला कमांडो को महाकुंभ में पहली तैनाती दी जाएगी। इससे महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी।

आतंकवादी रोधी दस्ते (एटीएस) की प्रमुख जिम्मेदारी, किसी भी तरह के महत्वपूर्ण आयोजनों में आतंकी गतिविधि को नाकाम करना और राज्य में आतंकी संगठनों को पनपने देने से रोकना है। मौजूदा समय में उत्तराखंड पुलिस में एटीएस में पुरुष कमांडो ही हैं। राज्यों में आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई में एटीएस की बड़ी भूमिका रहती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!