Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

देश में ओमिक्रोन के मामले बढ़ने के साथ ही दिल्ली समेत कई राज्यों ने स्कूलों को बंद करने की घोषणा की

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 दिसम्बर 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। देश में ओमिक्रोन के मामले बढ़ने के साथ ही दिल्ली समेत कई राज्यों ने स्कूलों को बंद करने की घोषणा कर दी है। दिल्ली सरकार ने शहर में कोरोना के डेल्‍टा और ओमिक्रोन वैरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी कर दिया है जिसके बाद से सभी स्‍कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। उत्‍तर प्रदेश में भी 8वीं कक्षा तक के स्‍कूलों में विंटर वेकेशन का ऐलान कर दिया गया है। स्‍कूल 31 दिसंबर से बंद होंगे और 14 जनवरी तक विंटर वेकेशन जारी रहेगा। बता दें कि महाराष्‍ट्र में भी जल्‍द कोई फैसला लिया जा सकता है। महाराष्‍ट्र की शिक्षामंत्री वर्षा गायकवाड़ यह जानकारी दे चुकी हैं कि कोरोना के मामले बढ़ने पर स्‍कूल बंद किए जा सकते हैं। अभी तक स्‍कूलों को बंद करने की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है मगर अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्‍द इसपर अपडेट आ सकता है

स्‍कूलों में लागू रहेंगे कोरोना दिशानिर्देश

जिन राज्‍यों में स्‍कूल खोले जा रहे हैं वहां जरूरी कोरोना सावधानियों का पालन अनिवार्य होगा। कक्षा में मास्‍क और शारीरिक दूरी का पालन जरूरी होगा। सभी कक्षाओं को सेनिटाइज किया जाएगा। कोई भी एसेंबली या स्‍पोर्स्‍ट्स का आयोजन नहीं होगा। जहां अन्‍य राज्‍यों में वायरस के डर से स्‍कूल बंद हो रहे हैं, वहीं ओडिशा में जूनियर क्‍लासेज़ के लिए स्‍कूल 03 जनवरी से खुलने जा रहे हैं. स्‍कूल कक्षा 1 से 5 तक के बच्‍चों के लिए खुलेंगे।

दिल्ली में सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

राजधानी दिल्ली में येलो अलर्ट घोषित होते ही सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। कोरोना के चलते लंबे समय से बंद स्कूल कुछ दिनों पहले खुले थे लेकिन प्रदूषण के चलते दोबारा बंद करना पड़ा। अब येलो अलर्ट की घोषणा के बाद दिल्ली में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर समेत सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली सरकार की ओर से मंगलवार यह फैसला लिया गया। जिस प्रकार से मामले बढ़ रहे हैं उससे ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में भी स्कूलों के खुलने की संभावना कम ही है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। सरकारी, गैर सरकारी, एमसीडी, दिल्ली छावनी बोर्ड के स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

यूपी में स्कूलों को लेकर नई गाइडलाइन जारी

दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच नोएडा, ग्रेटर नोएडा, हापुड़ और गाजियाबाद में 8वीं तक के स्कूल 15 दिन के लिए बंद किए जाने की घोषणा की गई है। इस ऐलान के बाद 31 दिसंबर से अगले साल 14 जनवरी तक 8वीं तक के परिषदीय स्कूल बंद रहेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, बढ़ती शीतलहर और कड़ाके की ठंड के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है। वहीं, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बाबत विस्तार से एक गाइडलाइन भी जारी की है। इसके तहत स्कूलों को विकल्प के तौर पर ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था करानी होगी। अगर स्कूल में किसी को भी जुकाम, बुखार के लक्षण दिखते हैं तो उसे तुरंत घर पहुंचाने की व्यवस्था स्कूल को करनी होगी।

पश्चिम बंगाल में भी बंद हो सकते हैं स्कूल

अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रोन वैरिएंट के कारण कोविड के मामले बढ़ने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अधिकारियों से राज्य में महामारी की स्थिति की समीक्षा करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो स्कूल और कॉलेज कुछ समय के लिए बंद किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने दक्षिण 24 परगना के गंगा सागर में एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक की, जहां उन्होंने कहा कि कोलकाता आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर निर्णय लेने की आवश्यकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!