Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेहरादून

पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय इण्टर कालेज, डोभालवाला में छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण किए

शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा और शारीरिक शिक्षा का होना भी बेहद जरूरी है : गणेश जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जनवरी, 2023, मंगलवार, देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को राजकीय इण्टर कालेज, डोभालवाला में पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से सीएसआर के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने विद्यालय के कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के छात्र छात्राओं को गर्म स्वेटर वितरित किए।

मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा की यह विद्यालय मेरे गृह क्षेत्र का है और समय-समय पर विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा जो भी आग्रह किया जाता है उससे मैं पूर्ण करने का हर समय प्रयास करता हूँ। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की ताकत का आकलन धन-दौलत से नहीं बल्कि इस बात से है कि वहाँ के कितने लोग शिक्षित हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा और शारीरिक शिक्षा का होना भी बेहद जरूरी है।

कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों कार्य किए जा रहे हैं। देश में नई शिक्षा नीति लागू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा को और बेहतर करने के लिए अटल आदर्श विद्यालय स्थापित किए गए हैं । मंत्री जोशी ने कहा आधुनिक दौर में शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालयों में कंप्यूटर, इंटरनेट इत्यादि की सुविधायें उपलब्ध कराई गई है।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने ठंड के मौसम में गर्म स्वेटर विद्यालय के छात्रों को वितरण के लिए पीएनबी के इस सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही मंत्री जोशी ने कहा कि इस विद्यालय के लिए जो भी जरुरते है वह समय समय पर पूरा किया गया है ओर आगे भी अगर आवश्यकता होगी उसे भी पूरा किया जायेगा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा मंत्री जोशी से विद्यालय के लिए 10 कंप्यूटर की माँग की, जिसपर मंत्री जोशी ने शीघ्र ही विद्यालय में कंप्यूटर देने की बात कही।

इस अवसर पर एजीएम पीएनबी बैंक अजीत उपाध्याय, मुख्य प्रबंधक सरवेश भारनावड़ी, अलका अशुपम, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, मोहन बहुगुणा, प्रमोद जुयाल, प्रदीप रावत, पार्षद सतेंद्र नाथ सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!