Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वालताज़ा खबरें

श्री सिद्धपीठ कोटेश्वर पर्यटन विकास मेला-2023 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

मेले धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक एकता के ध्वजवाहक होते हैं : रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री द्वारा चाका क्षेत्र में मिनी स्टेडियम बनाये जाने की घोषणा की गई।

गायक, जागर सम्राट पदमश्री प्रीतम भरतवाण ने अपनी शानदार मनमोहक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की।

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जनवरी, 2023, मंगलवार, नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार श्रीमती रेखा आर्या द्वारा आज जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत नरेंद्रनगर विधानसभा के चाका स्थित श्री सिद्धपीठ कोटेश्वर पर्यटन विकास मेला-2023 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री द्वारा चाका क्षेत्र में मिनी स्टेडियम बनाये जाने की घोषणा की गई। मेले में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन करने वालों को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुझे यह जानकर बड़ी ख़ुशी हुई कि आज भी हमारे लोग अपनी संस्कृति, मेले व विरासत को बचाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि मेले धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक एकता के ध्वजवाहक होते हैं और निश्चित ही ऐसे आयोजनों से हमारी वर्तमान पीढ़ी को अपनी संस्कृति व उसकी लोक विरासत को समझने का अवसर प्रदान होता है। ऐसे आयोजनों का आयोजन लगातार होते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि 90 के दशक से आयोजित हो रहा यह मेला पर्यटन के साथ विकास का नया रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में हमारे खिलाड़ी बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। वह अपने खेलों के जरिये प्रदेश के साथ ही देश का भी नाम रोशन कर रहे हैं। क्षेत्र में मिनी स्टेडियम बन जाने से यहाँ के प्रतिभावान खिलाड़ियों को कई सुविधायें मिलेंगी।

कार्यक्रम में गायक, जागर सम्राट पदमश्री प्रीतम भरतवाण ने अपनी शानदार मनमोहक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की। जिनकी प्रस्तुतियों ने सभी को झूमने पर विवश कर दिया। चाका में आयोजित यह मेला 13 जनवरी से प्रारंभ हुआ था जिसका आज कैबिनेट मंत्री के कर कमलों द्वारा समापन हुआ।

इस अवसर पर मेला संस्थापक भगवान सिंह चौहान, मेला समिति संयोजक गिरीश, प्रमुख विकासखंड नरेंद्रनगर अध्यक्ष राजेन्द्र भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य शमकान सिंह चौहान, सचिव मुनेंद्र उनियाल, प्रधान विनोद बिजल्वाण, अनिल कुमार, मीनाक्षी उनियाल, रविन्द्र सजवाण, प्रधान संगठन अध्यक्ष धन सिंह सजवाण सहित स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!