Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

गृह मंत्री अमित शाह के साथ नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी का उत्तर प्रदेश में जनसभा तथा जनसंपर्क का कार्यक्रम

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 फ़रवरी 2022, मंगलवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में दो चरण के मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक तीसरे, चौथे तथा पांचवें चरण के मतदान वाले विधानसभा क्षेत्रों को मथ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी का प्रयास इसको बरकरार रखने का है।

अमित शाह के साथ केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी मंगलवार को उत्तर प्रदेश में जनसभा तथा जनसंपर्क का कार्यक्रम है। केन्द्र के साथ ही उत्तर प्रदेश में भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (एस) की प्रमुख केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मंगलवार को बाराबंकी में चुनावी जनसभा करेंगी।

भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह ने सोमवार को झांसी में तीन जनसभा करने के बाद रात में कानपुर में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करने के बाद जनसंपर्क भी किया। मंगलवार को उनका औरैया और मैनपुरी का दौरा है। गृहमंत्री अमित शाह सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव कर गढ़ मैनपुरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। औरैया के दिबियापुर के साथ ही मैनपुरी में उनकी जनसभा होगी। देर शाम अमित शाह कानपुर के सीसामऊ और आर्यनगर में जनसंपर्क का कार्यक्रम है। इन दोनों विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। वह सीसामऊ और आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। उनका रोड शो बजरिया चौराहे से शुरू होगा। वह पी रोड, लेनिन पार्क, आनंदबाग, संगीत टाकीज चौराहा, डिप्टी पड़ाव चौराहा, मूलगंज से घंटाघर तक रोड शो करेंगे।

नितिन गडकरी आज प्रयागराज में इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के समर्थन में सभा करेंगे। यहां पर पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होना है। केन्द्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी प्रयागराज के झलवा चौराहे पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मीडिया से बातचीत करने के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों से मिलकर लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंगलवार को इत्र नगरी कन्नौज के साथ कासगंज और इटावा में चुनावी सभा और जनसंपर्क का कार्यक्रम है। यह तीनों क्षेत्र ही समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देर शाम को लखनऊ के बक्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी आज मैनपुरी में रहेंगे। वह करहल में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केन्द्र सरकार में मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के पक्ष में चुनावी सभाएं करेंगे। बघेल को भाजपा ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ मैदान में उतारा है। इसके साथ ही फर्रुखाबाद और एटा के मारहरा तथा अलीगंज में भी भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं हैं। उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा की उन्नाव में चुनावी सभा होगी। उन्नाव में चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होना है। यहां पर छह विधानसभा सीट हैं। उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा उन्नाव के करोवन मोड़ में ब्राह्मण नेता शेखर दुबे पार्टी में शामिल कराने के साथ ही भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील करेंगे।

केन्द्र के साथ ही उत्तर प्रदेश में भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (एस) की प्रमुख केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मंगलवार को बाराबंकी में चुनावी जनसभा करेंगी। उनकी यहां पर जैदपुर, बाराबंकी शहर और दरियाबाद में चुनावी सभा होगी। केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल मंगलवार को जिले में तीन स्थानों पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जन सभाओं को संबोधित करेंगी। वह सबसे पहले जैदपुर विधानसभा जनपद इंटर कॉलेज के पीछे हरख में अंबरीश रावत के समर्थन में दोपहर 12:00 बजे बजे सभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे दरियाबाद के भाजपा प्रत्याशी सतीश चंद्र शर्मा के समर्थन में आदर्श इंटर कॉलेज महमूदाबाद के सम्मुख का मैदान में और दोपहर तीन बजे अवध लॉ कॉलेज असेनी में भाजपा प्रत्याशी राम कुमारी मौर्य के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!