Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में सर्दी लेगी अभी और परीक्षा, लगातार गिर रहा शहरों का तापमान

देहरादून। पूस की रातें अभी और परीक्षा लेने वाली हैं। प्रदेश के एक दर्जन शहरों का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे गिर चुका है। इससे पहाड़ से लेकर मैदान तक ठिठुरन बढ़ गई है।

पश्चिमी विक्षोभ और ऊंची चोटियों में पिछले सप्ताह हुई बर्फबारी का असर पूरे उत्तराखंड पर देखा जा रहा है। आने वाले सप्ताह में न्यूनतम तापमान कई शहरों में शून्य तक गिर सकता है। अधिकांश क्षेत्रों में दिन के समय चटख धूप के बावजूद सुबह एवं शाम को न्यूनतम पारा दो से तीन डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है।

लगातार दूसरे दिन अल्मोड़ा का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे माइनस 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, लगातार दूसरे दिन जोशीमठ व पिथौरागढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 1.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मैदानी क्षेत्र हरिद्वार व ऊधम सिंह नगर में न्यूनतम पारा चार डिग्री से नीचे जाने से सुबह एवं शाम कोहरे से छूट रही है। मंगलवार को भी प्रदेश के एक दर्जन शहरों का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो आने वाले सप्ताह में प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। मंगलवार को मसूरी में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 15.1 व दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि आने वाले चार दिनों में मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह बना रहेगा।

न्यूनतम पारा (डिग्री सेल्सियस) में 

देहरादून, 5.3

मसूरी, 4.9

टिहरी, 4.6

उत्तरकाशी, 4.8

हरिद्वार, 3.4

जोशीमठ, 1.2

नैनीताल, 4.9

अल्मोड़ा 3.5

पिथौरागढ़, 0.4

पंतनगर, 4.1

मुक्तेश्वर, 3.2

यूएस नगर, 4.3

चंपावत, 3.6

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!