Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

हरियाणा में विनेश-बजरंग के शामिल होने से कांग्रेस को होगा फायदा या उल्टा पड़ेगा दांव ?

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 10 सितम्बर 2024, चंडीगढ़। 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित होंगे। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख करीब आ रही है, हरियाणा की राजनीति में रोज नए घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं। भाजपा ने अपने 9 वर्तमान विधायकों का टिकट काटकर उनकी जगह नए चेहरों को मैदान में उतारा है, जिससे राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई है।

कांग्रेस ने विनेश फोगाट को उतारा मैदान में
कांग्रेस ने मशहूर रेसलर और ओलंपियन विनेश फोगाट को जुलाना विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाकर चुनाव को और रोमांचक बना दिया है। पार्टी में शामिल होने के एक दिन बाद ही विनेश को उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। इससे कांग्रेस ने हरियाणा के राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दिया है।

ओलंपिक मेडल जीतने से चूकीं विनेश
विनेश फोगाट एक जानी-मानी रेसलर हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई खिताब जीते हैं। हाल ही में वह पेरिस ओलंपिक में तकनीकी कारणों से पदक जीतने से चूक गईं। 2016 में भारत सरकार ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था।

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा
विनेश फोगाट का नाम तब खासा चर्चा में आया जब उन्होंने साथी पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक के साथ मिलकर भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों को लेकर मोर्चा खोला। इस मुद्दे पर पहलवानों ने जंतर-मंतर पर धरना दिया, जिसमें विपक्षी दलों के कई नेता भी शामिल हुए थे। बाद में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ बातचीत के बाद धरना समाप्त किया गया।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद जांच की मांग
विनेश के कांग्रेस में शामिल होने पर भारतीय कुश्ती संघ के वर्तमान अध्यक्ष संजय सिंह ने आरोप लगाया कि उनका आंदोलन कांग्रेस और हुड्डा परिवार के इशारे पर था। उन्होंने यह भी मांग की कि आंदोलन की जांच कराकर खिलाड़ियों पर मुकदमा दर्ज किया जाए। सिंह ने यह भी कहा कि बजरंग पूनिया चुनाव नहीं लड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें ‘मठाधीसी’ करनी है।

विनेश और कांग्रेस पर असर
विनेश, साक्षी, और बजरंग के आंदोलन से हरियाणा में भाजपा के खिलाफ एक माहौल तैयार हुआ कि पार्टी बेटियों की इज्जत की परवाह नहीं करती। इसका असर लोकसभा चुनावों में भी देखा गया। अब जब विनेश और बजरंग कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, यह सवाल उठता है कि क्या यह आंदोलन एक राजनीतिक साजिश का हिस्सा था? हरियाणा की जनता के बीच यह संदेश भी जा सकता है कि पहलवानों का आंदोलन भाजपा को घेरने की कोशिश थी। अब देखना होगा कि विनेश और बजरंग का कांग्रेस में शामिल होना पार्टी के लिए कितना फायदेमंद साबित होता है या कहीं यह दांव उल्टा तो नहीं पड़ जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!